A2Z सभी खबर सभी जिले की

यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और पैदल चलने वाले राहगीरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने………………

थाना लालगंज

जनपद बस्ती

आज दिनांक 23.12.2025 को पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद बस्ती *श्री अभिनन्दन* के निर्देशन में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और पैदल चलने वाले राहगीरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज *महादेवा चौराहा थाना लालगंज जनपद बस्ती* में सायंकालीन पैदल गस्त के दौरान विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत मुख्य बाज़ारों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में अवैध रूप से खड़े वाहनों और अतिक्रमण को हटाया गया।
प्रमुख कार्रवाई विवरण:
*पैदल गस्त और निरीक्षण:* थाना प्रभारी *श्री संजय कुमार* के नेतृत्व में मय चौकी प्रभारी/पुलिस बल ने *महादेवा चौराहा* में पैदल गस्त की। इस दौरान सड़क के दोनों ओर बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों के कारण लग रहे जाम का संज्ञान लिया गया।

*हिदायत और चेतावनी*: स्थानीय दुकानदारों और वाहन स्वामियों को सख्त चेतावनी दी गई कि वे अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़े करें। भविष्य में पुनरावृत्ति होने पर वाहन ज़ब्त करने की चेतावनी भी दी गई।

Related Articles

*रिपोर्टर*

संतोष कुमार

अखंड भारत न्यूज बस्ती

मो0 956501080

 

Show More
Back to top button