
*जनपद बस्ती।*
*दिनांक- 23.12.2025*
*थाना गौर पुलिस, थाना परसरामपुर पुलिस, एसओजी टीम व सर्विलांस टीम बस्ती की संयुक्त कार्यवाही में संपत्ति बंटवारे व पारिवारिक द्वेष में हत्या कारित करने में वांछित 02 बाल अपचारी को लिया गया पुलिस अभिरक्षा में व 03 अभियुक्तों को घटना में प्रयुक्त आला कत्ल के साथ किया गया गिरफ्तार-*
थाना गौर पुलिस, थाना परसरामपुर पुलिस, एसओजी टीम व सर्विलांस टीम बस्ती की संयुक्त का
र्यवाही में संपत्ति बंटवारे व पारिवारिक द्वेष में हत्या कारित करने के अपराध के सम्बन्ध में थाना गौर पर पंजीकृत *मु0अ0सं0-181/2025 धारा 103(1), 191(2) BNS* से संबंधित 02 बाल अपचारी को नियमानुसार पुलिस अभिरक्षा में लिया गया तथा 03 अभियुक्तों *1.* मोहन कुमार पुत्र राजेंद्र प्रसाद चौधरी, *2.* जितेन्द्र कुमार पुत्र सतीश कुमार, *3.* आशीष मौर्य पुत्र राधेश्याम, को दिनांक 22/23.12.2025 को रात्रि में थाना गौर अंतर्गत सांवडीह से आने वाले मोड़ से पुलिस हिरासत में लेकर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-*
*1.* मोहन कुमार पुत्र राजेंद्र प्रसाद चौधरी सा0 बच्चूलाल का पुरवा बेलवरिया जंगल थाना गौर जनपद बस्ती ।
*2.* जितेन्द्र कुमार पुत्र सतीश कुमार निवासी कल्याणपुर थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती ।
*3.* आशीष मौर्य पुत्र राधेश्याम निवासी कल्याणपुर थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती ।
*4.* बाल अपचारी
*5.* बाल अपचारी
*घटना में प्रयुक्त बरामद वस्तुओं का विवरण-*
*1.* 02 मोटरसाइकिल,
*2.* आला कत्ल- 02 डंडा,
*3.* 01 मोबाइल (रियलमी) (मृतक का) ।
*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
दिनांक 19.12.2025 को थाना गौर पर सूचना प्राप्त हुई कि थाना अन्तर्गत लवरिया जंगल के पास अज्ञात लोगों द्वारा शिकायतकर्ता मंजू वर्मा पत्नी धर्मेन्द्र कुमार ग्राम बेलवरिया जंगल बच्चूलाल पुरवा थाना गौर जनपद बस्ती के पति धर्मेन्द्र कुमार पुत्र रामअचल वर्मा उम्र करीब 45 वर्ष को बेस बाल के डण्डे से उनके सिर पर मार दिया गया, जिससे उनका सिर फट गया, दवा इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गौर ले जाया गया, जहां पर उनकी गम्भीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल बस्ती रेफर कर दिया गया, जिला अस्पताल बस्ती में इलाज के दौरान के धर्मेन्द्र कुमार की मुत्यु हो गयी। इस सूचना के आधार पर थाना गौर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 181/2025 धारा 191(2), 105 बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। जिसमें उच्चाधिकारीगण द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर टीमें गठित करते हुए इलेक्ट्रानिक साक्ष्यों व अन्य साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्तगण की गिरफ्तारी कर धारा 105 बीएनएस से धारा 103(1) बीएनएस में परिवर्तित कर अग्रिम विवेचनात्मक व साक्ष्य संकलन की कार्यवाही प्रचलित है।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
*1.* थानाध्यक्ष गौर संतोष कुमार जनपद बस्ती।
*2.* थानाध्यक्ष परसरामपुर भानु प्रताप सिंह जनपद बस्ती।
*3.* एसओजी प्रभारी नि0 विकास यादव जनपद बस्ती।
*4.* सर्विलांस प्रभारी उ0नि0 शेषनाथ यादव जनपद बस्ती।
*5.* वरिष्ठ उ0नि0 देवेन्द्र सिंह, उ0नि0 रेवती रमण यादव, थाना गौर जनपद बस्ती ।
*6.* हे0का0 महेन्द्र प्रताप, हे0का0 शिवप्रसाद गौड़, हे0का0 बाबूलाल पासवान, हे0का0 धीरज यादव, का0 सोनू यादव, का0 प्रद्युम्न थाना गौर जनपद बस्ती।
*7.* हे0का0 राघवेन्द्र दुबे, हे0का विकास सिंह, का0 लवकुश सिंह, थाना परसरामपुर जनपद बस्ती।
*8.* हे0का0 इरशाद खान, हे0का0 रमेश यादव, हे0का0 अभय उपाध्याय, हे0का0 शिवम यादव एसओजी टीम बस्ती।
*9.* हे0का0 सत्येंद्र सिंह, सर्विलांस टीम बस्ती।
*रिपोर्टर*
*संतोष कुमार*
*अखंड भारत न्यूज बस्ती*
मो0 9565061080