A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:उपजिलाधिकारी ने किया कम्बल वितरण 

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत 

मौदहा हमीरपुर। क्षेत्र में पड रही भीषण सर्दी और कोहरे के चलते उपजिलाधिकारी और तहसीलदार ने तहसील प्रांगण में कम्बल वितरण किया।

इस समय क्षेत्र भीषण शीतलहर और कोहरे की चपेट में आ गया है। जिसके चलते राजस्व विभाग द्वारा आमजन को सर्दी से बचाने की कोशिश शुरू हो गई है। उसी सिलसिले में मंगलवार की शाम तहसील प्रांगण में उपजिलाधिकारी कर्णवीर सिंह और तहसीलदार शिखर मिश्रा ने गरीबों को कम्बल वितरण किए बताते चलें कि दो दिन पहले भी उपजिलाधिकारी और तहसीलदार सहित राजस्व विभाग के जिम्मेदारों ने कस्बे की मुख्य सडकों में रात में कम्बल वितरण किए थे। इस दौरान नायब तहसीलदार महेंद्र गुप्ता, कानून गो मौदहा, लेखपाल अवनीश,डा.रविकांत पाठक गौथन वर्ग विश्वविद्यालय स्वीडन सहित अन्य जिम्मेदार मौजूद रहे।

Related Articles

इस दौरान उपजिलाधिकारी ने बताया कि लोगों को ठण्ड से बचाना हमारी पहली प्राथमिकता है इसलिए हम और राजस्व विभाग के जिम्मेदार रात में भी क्षेत्र में दौरा कर अलाव आदि की व्यवस्था देख रहे हैं और कम्बल बांट रहे हैं।

 

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!