A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:59शिकायतों में 6निस्तारण, डेढ हजार कम्बल बांटे

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत 

राठ हमीरपुर।जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस हुआ। जिसमें पुलिस विभाग 05, विद्युत विभाग 05, नगर पालिका राठ 08, पूर्ति विभाग 01, बैक 02, विकास विभाग 05, मण्डी 01, कृषि विभाग 01, शिक्षा विभाग 01, राजस्व विभाग 30 की शिकायत प्राप्त हुई। कुल 59 शिकायते प्राप्त हुयी, मौके पर 06 का निस्तारण हुआ।

 

Related Articles

जिलाधिकारी द्वारा मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना योजना के अर्न्तगत मृतक महेशचन्द्र पुत्र गणेशप्रसाद निवासी ग्राम बरदा के वारिस उमाभारती (मृतक की पत्नी), आकाश व लोकेश (मृतक के पुत्र), नीतू (मृतक की पुत्री) को पांच लाख रूपये व नीरज पुत्र शिवकुमार निवासी ग्राम धनौरी व सचिन पुत्र भूपेन्द्र निवासी ग्राम चिल्ली को एक-एक लाख रूपये की धनराशि का प्रमाण पत्र वितरण किया गया तथा वृद्धापेंशन के पात्र व्यक्ति सरमन पत्नी लालदास निवासी ग्राम बिहगांव को प्रमाण पत्र वितरण किया गया।

संजीवनी बृद्धाश्रम राठ के वृद्ध व्यक्तियों मैयादीन पुत्र मोहना, राजाभाई पुत्र महेश्वरीदीन, शिवनाथ पुत्र अमना को कान की मशीन वितरण की गयी तथा कुंवरलाल पुत्र भजनलाल, जगन्नाथ पुत्र हरदयाल, भूरा पुत्र जुगला, हरिश्चन्द्र पुत्र छक्कीलाल, सुरेन्द्र पुत्र रामनारायन, रामरतन पुत्र डिल्लीपत, धर्मदास पुत्र जयराम को छड़ी वितरण की गयी।

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल राठ द्वारा उत्सव पैलेस राठ में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी द्वारा 1500 व्यक्तियों को कम्बल वितरण किया गया।

 

 

Show More
Check Also
Close
Back to top button