A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरे

जगतगुरु महामंडलेश्वर सतुआ बाबा ने किये कामवन धाम मंदिरों के दर्शन

जगतगुरु महामंडलेश्वर सतुआ बाबा ने किये कामवन धाम मंदिरों के दर्शन

रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कामां डीग 9783029649

Related Articles

कामां – डीग जिले के कस्वा कामां कामवन धाम में आज सतुआ बाबा (संतोष दास) विष्णुस्वामी संप्रदाय के प्रमुख संत वाराणसी ने कामवन धाम स्थित तीर्थराज विमल कुंड ,विमल बिहारी मन्दिर क़े दर्शन किये !
महाराज क़े साथ हजारों ब्रज चौरासी कोस यात्रियों ने तीर्थराज विमलकुण्ड क़े दर्शन व पूजन कर दीपदान किया। सतुआ बाबा ने 1100 दीप जलाकर विमलकुण्ड व विमल बिहारी की आरती की। मन्दिर विमल बिहारी जी के सेवाअधिकारी संजय लवानिया ने कामवन की क्रीड़ास्थलियों का माहात्म्य वर्णित किया जिसे सम्पूर्ण श्रद्धा व भक्ति क़े साथ सभी ने श्रवण किया। ज्ञातव्य है सतुआ बाबा मणिकर्णिका घाट वाराणसी में आश्रम चलाते हैं, ज़रूरतमंदों को भोजन कराते हैं और गौशाला चलाते हैं, और उन्हें जगतगुरु और महामंडलेश्वर की उपाधि प्राप्त है , और वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करीबी माने जाते हैं, जिनके साथ वे अक्सर दिखाई दिए जाते हैं, और महाकुंभ जैसे आयोजनों में सक्रिय भूमिका निभाते हैं । विष्णुस्वामी संप्रदाय के सतुआ बाबा पीठ के मुखिया हैं. जब छठे पीठाधीश्वर यमुनाचार्य महाराज का निधन हुआ, तो संतोष दास ने गद्दी संभाली । फ़रवरी 2025 में जब प्रयागराज में कुम्भ हुआ तब
उन्हें जगतगुरु घोषित किया गया और उन्हें जगतगुरु श्री विष्णु स्वामी संतोष जी महाराज के नाम से जाना जाता है । सतुआ बाबा एक प्रसिद्ध आध्यात्मिक व्यक्ति हैं जो सेवा कार्यों और धार्मिक परंपराओं के लिए जाने जाते हैं, और उनकी सीएम योगी से निकटता की वजह से भी काफी चर्चा में रहते हैं ॥सभी भक्तजनों ने तीर्थराज विमलकुण्ड की परिक्रमा कर आचमन ,पूजन किया तथा विमल बिहारी ,विमल देवी ,सिद्ध बाबा ,गिर्राज जी ,गोविंददेव , गोपीनाथ , मदनमोहन , गोकुल चन्द्रमाजी ,वृंदादेवी, कामेश्वर महादेव ,धर्मकुण्ड ,पांच पांडव ,धर्मराज ,चरण पहाड़ी ,भोजन थाली ,खिसलनी शिला ,भामासुर क़ी गुफा ,सेतुबंध रामेश्वर ,लंका -यशोदा ,गयाकुण्ड,चित्रगुप्त आदि के दर्शन किये ॥

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!