
बानसूर में प्रगतिशील प्रजापति समाज समिति द्वारा षष्टम् प्रतिभावान छात्र-छात्रा व भामाशाह सम्मान समारोह का आयोजन 29 दिसंबर 2025 को श्री दक्ष प्रजापति छात्रावास, बानसूर में प्रातः 9 बजे से आयोजित होगा।

इस सम्मान समारोह में शैक्षणिक, खेलकूद या प्रतियोगिता परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।
समाज अध्यक्ष मोहर सिंह प्रजापति के अनुसार छात्र-छात्रा परगना व तहसील बानसूर का निवासी होना चाहिए। इस समारोह मे कक्षा 10वीं या 12वीं में 80 प्रतिशत या अधिक, स्नातक व स्नातकोत्तर परीक्षा में 70 प्रतिशत या अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी, किसी भी प्रोफेशनल कोर्स में 2024-25 में चयनित विद्यार्थी, विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा में सफल विद्यार्थी,खेलकूद प्रतियोगिता में जिला, राज्य या राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करने वाले विद्यार्थी व सत्र 2024-25 में राष्ट्रीय या राज्य स्तर, उपखंड स्तर पर कोई पुरस्कार, पदोन्नति या नवनियुक्ति प्राप्त प्राप्त करने वाले कर्मचारियों व व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा।
मोहर सिंह प्रजापति ने बताया कि पुरस्कार प्राप्त करने के लिए योग्य छात्र-छात्राए अपनी अंकतालिका, प्रमाण पत्र और आधार कार्ड की फोटो प्रति 25 दिसंबर 2025 तक दिव्या फोटो स्टूडियो,बानसूर पीजी कॉलेज के पास, रूपा मिष्ठान भंडार, पंचायत समिति के सामने, ॐ शिव इलेक्ट्रिकल्स, एडीजे कोर्ट के सामने या प्रजापति छात्रावास बानसूर मे जमा करवा सकते हैं।