A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorized

कांग्रेस नेता की गाड़ी से 105 लीटर अवैध शराब जप्त

डिंडोरी में कोतवाली पुलिस ने देर रात कारवाई करते हुए एक बलेनो कार से 105 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की हैं। इस कार की नेम प्लेट में नंबर MP 20 CL 8508 जिसमें जिला महामंत्री पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ लिखा हुआ है और पंजे का निशान हैं। कार में सवार तीन लोगों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं।

डिंडोरी कोतवाली प्रभारी दुर्गा प्रसाद नगपुरे ने जानकारी देते हुए बताया है कि देर रात अमरपुर मार्ग पर मॉर्डन स्कूल के पीछे एक नीले रंग की कार संदिग्ध हालत में मिली जिसमें तीन लोग बैठे हुए थे। पुलिस की पतासाजी में लोगों ने अपना नाम क्रमशः मनीष तिवारी निवासी देवरा तिराहा, अश्विनी मानिकपुरी निवासी बिजोरा और राजू लाल यादव निवासी बिजोरा बताया। कार में अंग्रेजी शराब भारी मात्रा में रखी हुई थी शराब का बाजार मूल्य 67650 रु और कार की बाजार कीमत लगभग 6 लाख रु है।

कार को जब्त कर तीनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत कारवाई की गई हैं।

Related Articles
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!