

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत
जलालपुर हमीरपुर। अपर पुलिस अधीक्षक ने शनिवार के दिन जलालपुर थाना का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने सर्व प्रथम थाने के कार्यालय ,लॉकअप,अपराध रजिस्टर ,महिला हेल्पडेस्क,सीसीटीएनएस कक्ष,विवेचना कक्ष,ई-मालखाना ,थाने में लगे सीसीटीवी कैमरे आदि की जाँच की साथ ही अभिलेखों को गहनता से चेक किया व समय से अद्धावधिक किये जाने हेतु निर्देशित किया।
अपर पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर की साफ -सफाई का निरीक्षण करते हुए संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए साथ ही थानाध्यक्ष जलालपुर तथा अन्य पुलिस कर्मियों को थाने में आने वाली जनता पीड़ितों से सम्मानजनक व्यवहार करने व जनता की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए ।
इस बीच थानाध्यक्ष्य जलालपुर ,अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।