


सिंगरौली–डॉ. भीमराव अम्बेडकर की पुण्यतिथि पर प्रतिमा में माल्यार्पण*
*जनप्रतिनिधियों ने अर्पित की श्रद्धांजलि*
सिंगरौली :-
भारतीय संविधान के निर्माता भारतरत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की पुण्यतिथि के अवसर पर बैढ़न स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह, सिंगरौली विकास प्राधिकरण अध्यक्ष दिलीप शाह, नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय, जिला महामंत्री विक्रम सिंह चंदेल, पूनम गुप्ता, बैढ़न मंडल अध्यक्ष सौरभ गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष संदीप चौबे, पार्षद वार्ड 42 संतोष शाह, संजय दुबे, मृत्युंजय प्रताप सिंह, हेमंत पाण्डेय, विजया सिंह, शशांक विक्रम सिंह सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने बाबा साहेब के योगदान, उनके आदर्शों और सामाजिक समरसता के संदेश को याद करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।