A2Z सभी खबर सभी जिले की

कटनी-माधव नगर के श्री जी इंटर प्राइजेज में कोर्ट के आदेश से पड़ा छापा I

बड़ी मात्रा मे जप्त हुआ महाकोष का नकली ब्रांड महासुख खाद्य तेल I

कटनी-तेल माफियाओं का बड़ा खेल बेनकाब….

 

पतंजलि के “महाकोष” की जगह बिक रहा था नकली “महासुख” – कटनी से दिल्ली तक फैला फर्जीवाड़ा
कटनी। स्वास्थ्य और विश्वास पर सबसे बड़ा हमला! नामी-गिरामी ब्रांड पतंजलि फूड्स लिमिटेड के खाद्य तेल “महाकोष” की नकल कर उपभोक्ताओं को धोखा देने वाला एक बड़ा गैंग बेनकाब हुआ है। दिल्ली की वाणिज्यिक अदालत के आदेश पर कटनी पुलिस ने उस फैक्ट्री पर छापा मारा, जहां खुलेआम “महासुख” ब्रांड नाम से नकली तेल तैयार किया जा रहा था।

अदालत तक पहुंचा मामला, उपभोक्ता हो रहे थे गुमराह
पतंजलि फूड्स लिमिटेड को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि बाजार में महासुख नाम से तेल बिक रहा है, जिसकी पैकेजिंग हूबहू “महाकोष” जैसी है। आम उपभोक्ता असली और नकली में फर्क ही नहीं कर पा रहे थे। कंपनी ने इस पर अदालत का दरवाजा खटखटाया। अदालत ने मामले को गंभीर मानते हुए लोकल कमिश्नर मुकेश कुमार शर्मा को जांच के आदेश दिए।

Related Articles

कटनी में चल रही थी नकली फैक्ट्री
26 अगस्त को जब कटनी में श्री जी एंटरप्राइजेज नामक फैक्ट्री पर छापा मारा गया, तो हड़कंप मच गया। यह फैक्ट्री महेश चंद्र जैन के संचालन में चल रही थी। यहां से भारी मात्रा में नकली तेल, पैकेजिंग सामग्री, ढक्कन, बोतलें और महाकोष जैसे लेबल बरामद हुए।
फैक्ट्री सील कर दी
पुलिस और लोकल कमिश्नर की टीम ने मौके पर ही सबूत जब्त कर फैक्ट्री सील कर दी। जांच में साफ हुआ कि यहां पतंजलि के रजिस्टर्ड ट्रेडमार्क और कॉपीराइट की खुलेआम चोरी हो रही थी।

सेहत पर खतरा – नाम पर खिलवाड़
सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि जिस नकली तेल को महासुख नाम से बाजार में उतारा जा रहा था, उसकी क्वालिटी बेहद घटिया और स्वास्थ्य के लिए खतरनाक थी। ब्रांडेड पैकिंग और चमकदार लेबल देखकर लोग इसे असली समझकर इस्तेमाल कर रहे थे, जबकि असल में यह जहरीला माल उनकी सेहत पर सीधा वार कर रहा था।

अदालत के सख्त निर्देश
अदालत ने आदेश दिया है कि अब ‘महासुख’ नाम से तेल का उत्पादन, बिक्री, भंडारण और प्रचार पूरी तरह गैरकानूनी होगा। अगर कोई भी व्यापारी या कंपनी इस आदेश का उल्लंघन करेगी तो उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई होगी।

उपभोक्ताओं को चेतावनी
विशेषज्ञों का कहना है कि यह केवल व्यापार में धोखाधड़ी नहीं, बल्कि जन स्वास्थ्य के साथ बड़ा अपराध है। नकली तेल शरीर पर गंभीर असर डाल सकता है। ऐसे में उपभोक्ताओं को सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध उत्पाद की तुरंत शिकायत करने की अपील की गई है।

यह मामला साबित करता है कि मुनाफे के लालच में कुछ व्यापारी लोगों की जान से खेलने तक से नहीं चूकते। कटनी की यह कार्रवाई एक बड़ी शुरुआत है, लेकिन सवाल यह है कि आखिर ऐसे तेल माफियाओं का जाल कितने और जिलों में फैला है?

पतंजलि फूड्स लिमिटेड के मशहूर खाद्य तेल ब्रांड “महाकोष” की हूबहू नकल कर “महासुख” नाम से तेल बेच रही कंपनी श्री जी एंटरप्राइजेज़ पर बड़ी कानूनी कार्रवाई की गई है।पतंजलि के लीगल एडवाइज़र नवकार एसोसिएट्स की ओर से अधिवक्ता नम्रता जैन और विजय सोनी ने बताया कि कंपनी को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कटनी के महेश चंद्र जैन द्वारा संचालित श्री जी एंटरप्राइजेज़ “महासुख” ब्रांड के नाम पर ऐसा तेल बाजार में बेच रही है, जो देखने में महाकोष जैसा ही है और इससे उपभोक्ता भ्रमित हो रहे हैं।

दिल्ली कोर्ट के आदेश पर छापापतंजलि फूड्स लिमिटेड ने दिल्ली के वाणिज्यिक न्यायालय में मामला दर्ज कराया। अदालत ने इस पर संज्ञान लेते हुए लोकल कमिश्नर मुकेश कुमार शर्मा को जांच का जिम्मा सौंपा।26 अगस्त को कटनी पुलिस की मदद से फैक्ट्री पर छापा मारा गया। छापे के दौरान नकली महासुख ब्रांड के तेल, लेबल और पैकेजिंग मटेरियल की बड़ी खेप जब्त की गई। जांच में यह साफ हुआ कि फैक्ट्री में पतंजलि के रजिस्टर्ड ट्रेडमार्क और कॉपीराइट की नकल कर नकली उत्पाद तैयार किए जा रहे थे। अदालत के आदेश पर इन सभी सामानों को सील कर दिया गया। अब ‘महासुख’ ब्रांड पर पूरी तरह रोकदिल्ली कोर्ट ने आदेश दिया है कि अब ‘महासुख’ नाम से तेल का उत्पादन, बिक्री, भंडारण और प्रचार पूरी तरह गैरकानूनी होगा। आदेश का उल्लंघन करने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।पतंजलि फूड्स लिमिटेड ने कहा है कि यह कार्रवाई उपभोक्ताओं के भरोसे और अपने ब्रांड की पहचान की सुरक्षा के लिए उठाया गया ठोस कदम है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!