A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरे

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मूरतगंज में टीकाकरण उत्सव अभियान की हुई समीक्षा बैठक

अखंड भारत न्यूज़ कौंशाम्बी

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मूरतगंज में टीकाकरण उत्सव अभियान की हुई समीक्षा बैठक

संवाददाता: प्रभाकर मिश्र 

कौशाम्बी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मूरतगंज में नोडल अधिकारी मूरतगंज पीएचसी के प्रभारी डॉक्टर कमलेश कुमार ने माह दिसंबर से चल रहे टीकाकरण उत्सव अभियान की समीक्षा बैठक बुलाई जिसमें समीक्षा के दौरान जीरो से 5 साल तक के बच्चों को टीकाकरण से अच्छादीत करने हेतु निर्देशित किया गया नोडल अधिकारी के द्वारा बताया गया कि इस दौरान 1 से 31 दिसंबर तक नियमित टीकाकरण से छूटे बच्चों को टीके लगाए जाएंगे। छूटे बच्चों का सत्र स्थल पर टीकाकरण किया जाएगा टीका उत्सव के तहत पेंटा-1, एमआर-1 और एमआर-2 के छूटे हुए बच्चों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

नोडल अधिकारी ने बताया कि ब्लॉक में लगभग दो हजार बच्चे ऐसे हैं जो किसी न किसी टीके से वंचित हैं। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य सभी छूटे हुए बच्चों को टीकाकरण के दायरे में लाना है।बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए टीकाकरण अत्यंत महत्वपूर्ण है। अभियान के तहत, सभी आशा कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में उन बच्चों की विशेष सूची (ड्यू लिस्ट) तैयार करवा ले जो टीकाकरण से वंचित हैं। उन्होंने कहा कि सत्र से एक दिन पहले, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के माध्यम से सभी अभिभावकों को बुलावा पर्ची भेजेंगी और उन्हें सत्र स्थल पर लाकर बच्चों का टीकाकरण सुनिश्चित करेंगी।इसके अतिरिक्त अपने क्षेत्र में महिला आरोग्य समिति की बैठकें भी आयोजित करे । उन्होंने कहा कि इन बैठकों में उन माताओं और अभिभावकों को बुलाया जाएगा जिनके बच्चे किसी टीके से वंचित हैं। उन्हें पूर्ण टीकाकरण के लाभों से अवगत कराया जाएगा और बच्चों का टीकाकरण कराने के लिए प्रेरित किया जाए। उन्होंने कहा कि जिन परिवारों द्वारा टीकाकरण का विरोध किया जाएगा, उनके बच्चों का टीकाकरण सुनिश्चित करने के लिए जनप्रतिनिधियों, ग्राम प्रधानों और प्रभावशाली व्यक्तियों की मदद ली जाएगी इसके अतिरिक्त नोडल अधिकारी के द्वारा टीवी मुक्त अभियान एनसीडी स्क्रीनिंग ई संजीवनी सैम मैंम बच्चों के चिन्ह्यांकन और उनका रेफरल आदि पर विस्तृत चर्चा की इस अवसर पर मूरतगंज पीएचसी के प्रभारी डॉक्टर कमलेश कुमार अपार शोध अधिकारी रागिनी मौर्य एवं ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक चंद्रकांत पांडेय आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!