मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
⚖️ जिला न्यायालय में अधिवक्ताओं की हड़ताल 📢 एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल लागू करने की मांग मिर्जापुर जिला न्यायालय में अधिवक्ताओं ने हड़ताल कर पूरे देश में एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल लागूEMRS जोबट में क्लस्टर स्तरीय फुटबॉल स्पोर्ट्स मीट का आयोजन, विधायक सेना महेश पटेल ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह जोबट। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (EMRS) जोबट (खारी) में क्लस्टरकरोड़ों खर्च करने के बाद भी आंगनबाड़ी केंद्र का उपयोग नहीं हो रहाअवध यूथ क्लब की वार्षिक बैठक संपन्नश्री राम राजा मंदिर के सामने अव्यवस्थित पार्किंग हटाने की मांग, थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन*बरेली मे जर्जर टी.पी. नगर पुलिस चौकी का हुआ कायाकल्प, एसपी उत्तरी ने किया लोकार्पण गणमान्य लोग रहे मौजूद*सेना महेश पटेल ने महिलाओं व श्रद्धालुओं के साथ किया गरबा DEEPAK SHARMA CORRESPONDENTडिंडोरी: जिला संस्कृति महोत्सव में सरस्वती शिशु मंदिर के 30 भैया-बहिन विजेतायूजीसी रोलबैक की मांग को लेकर सवर्ण समाज की विशाल रैली – जिला मुख्यालय में उमड़ा जनसमूह, स्वामी आशुतोष जी महाराज के नेतृत्व में निकली रैलीहमीरपुर :जिला स्तरीय सीनियर बालक हॉकी चयन ट्रायल में 06 खिलाड़ियों का मंडल स्तरीय चयन ट्रायल हेतु चयन⚖️ जिला न्यायालय में अधिवक्ताओं की हड़ताल 📢 एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल लागू करने की मांग मिर्जापुर जिला न्यायालय में अधिवक्ताओं ने हड़ताल कर पूरे देश में एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल लागूEMRS जोबट में क्लस्टर स्तरीय फुटबॉल स्पोर्ट्स मीट का आयोजन, विधायक सेना महेश पटेल ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह जोबट। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (EMRS) जोबट (खारी) में क्लस्टरकरोड़ों खर्च करने के बाद भी आंगनबाड़ी केंद्र का उपयोग नहीं हो रहाअवध यूथ क्लब की वार्षिक बैठक संपन्नश्री राम राजा मंदिर के सामने अव्यवस्थित पार्किंग हटाने की मांग, थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन*बरेली मे जर्जर टी.पी. नगर पुलिस चौकी का हुआ कायाकल्प, एसपी उत्तरी ने किया लोकार्पण गणमान्य लोग रहे मौजूद*सेना महेश पटेल ने महिलाओं व श्रद्धालुओं के साथ किया गरबा DEEPAK SHARMA CORRESPONDENTडिंडोरी: जिला संस्कृति महोत्सव में सरस्वती शिशु मंदिर के 30 भैया-बहिन विजेतायूजीसी रोलबैक की मांग को लेकर सवर्ण समाज की विशाल रैली – जिला मुख्यालय में उमड़ा जनसमूह, स्वामी आशुतोष जी महाराज के नेतृत्व में निकली रैलीहमीरपुर :जिला स्तरीय सीनियर बालक हॉकी चयन ट्रायल में 06 खिलाड़ियों का मंडल स्तरीय चयन ट्रायल हेतु चयन
A2Z सभी खबर सभी जिले की

पेंड्रा में नशामुक्त युवा अभियान का भव्य आयोजन, जिला पंचायत सदस्य पवन पैकरा ने युवाओं को किया प्रेरित

पेंड्रा में नशामुक्त युवा अभियान का भव्य आयोजन, जिला पंचायत सदस्य पवन पैकरा ने युवाओं को किया प्रेरित
WhatsApp Facebook

पेंड्रा में नशामुक्त युवा अभियान का भव्य आयोजन, जिला पंचायत सदस्य पवन पैकरा ने युवाओं को किया प्रेरित

आशीष श्रीवास/गौरेला पेंड्रा मरवाही 

माननीय प्रधानमंत्री जी के आह्वान पर पूरे देश में संचालित “नशामुक्त युवा फार विकसित भारत संकल्प अभियान” के अंतर्गत नेहरू युवा केंद्र, बिलासपुर द्वारा पेंड्रा के असेंबली हॉल में एक भव्य एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए उन्हें एक स्वस्थ, जागरूक एवं विकसित भारत के निर्माण में सहभागी बनाना था।

कार्यक्रम में क्षेत्र के युवाओं एवं छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस अवसर पर गीत, नृत्य, नाटक, भाषण, वाद-विवाद, लघु फिल्म प्रदर्शन, चित्रकला सहित विभिन्न रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसने उपस्थित जनसमूह को जागरूक करने के साथ-साथ मनोरंजन भी प्रदान किया।

कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण के रूप में जिला पंचायत सदस्य श्री पवन पैकरा उपस्थित रहे। अपने प्रेरणादायक संबोधन में श्री पैकरा ने युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश देते हुए कहा कि “देश का भविष्य युवाओं के हाथ में है, और एक सशक्त, नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की नींव रख सकता है।” उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और समाज में भी इसके विरुद्ध जागरूकता फैलाएं। उनके विचारों ने उपस्थित युवाओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया।

इस अवसर पर अन्य विशिष्ट अतिथियों में जिला पंचायत सीईओ श्री मुकेश रावते, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती राजेश नंदनी आर्मों, एम.एल. सोनी (चीफ एकाउंटेंट), सोनांचल अकादमी के संचालक श्री जनार्दन श्रीवास सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के समापन पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। आयोजन ने न केवल युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान किया, बल्कि उन्हें एक सकारात्मक और नशामुक्त जीवन की दिशा में प्रेरित भी किया।

यह कार्यक्रम क्षेत्र में जागरूकता फैलाने के साथ-साथ युवाओं को राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रतिबद्ध बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।