
मांडू में नर्मदा परिक्रमा करने वालों के लिए चाय नाश्ता भोजन की फ्री व्यवस्था
मांडू नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि के द्वारा रोजाना करीब हजारों नर्मदा परिक्रमा वासियों की करती है सेवा
राहुल सेन मांडव
मो 9669141814
मांडू न्यूज/ नर्मदा परिक्रमा पर निकले श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क भोजन, चाय-नाश्ता आदि की व्यवस्थाएं की जा रही हैं। यहां रोजाना हजारों परिक्रमा वासी भोजन करते हे । नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि जयराम गावर के मुताबिक, यह नर्मदा परिक्रमा वासियों की सेवा चालू की गई उन्होंने बताया कि नर्मदा परिक्रमा दशहरे के बाद से शुरू हो जाती है और दीपावली के बाद इनकी संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जाती है। इसीलिए हमने सुबह 6:00 से रात्रि 10:00 बजे तक चाय नाश्ता और भोजन की व्यवस्था चालू की है जिससे आने जाने वाले नर्मदा परिक्रमा वासी को कोई दिक्कत ना आए यहा रोजाना सुबह से रात तक 100 से 800 के आसपास नर्मदा परिक्रमावासी आ जाते हैं। सुबह 6 बजे चाय नाश्ता और 9 बजे बाद भोजन कराया जाता है ।
मांडू नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि जयराम गावर ने कहा की रेवा कुंड जाते वक्त हमारे निवास पर परिवार के सभी सदस्य गरमा गरम भोजन बनाकर खिलाते हैं, जिसमें कभी सब्जी, रोटी, दाल चावल तो कभी दाल-बाटी, मक्का रोटी खिचड़ी खिलाई जाती है वही हम सभी से नर्मदा पथ को स्वच्छ रखने का आह्वान भी करते हैं
नर्मदा परिक्रमा पर मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, छतीसगढ़ सहित पूरे देश से श्रद्धालुजन आते हैं। अहमदाबाद के रिटायर्ड शिक्षक धीरेंद्र लाल चावड़ा ने कहा- मैंने 5 नवंबर से ओंकारेश्वर से यात्रा शुरू की है। ओर मुझे घर की याद नहीं आई, लेकिन आज मांडू में भोजन करने के बाद ऐसा लगा कि घर पर भोजन कर रहा हूं। यहां की नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि जयराम गावर की सेवा अद्भुत है। उन्होंने परिक्रमा वासियों से नर्मदा पथ को स्वच्छ बनाए रखने तथा धूम्रपान नहीं करने का आह्वान किया। इसी तरह से मुम्बई (थाणे) की मनीषा काले ने बताया कि यह मेरी पहली यात्रा है। मांडू क्षेत्र के लोगों का सेवा भाव देखकर हम खुश हैं।