मध्यप्रदेशसिंगरौली

जन सुनवाई में आने वाले हर एक आवेदनकर्ता की समस्याओ का तत्परता से निराकरण करे अधिकारीः-श्री बैनल

 

Oplus_131072

सिंगरौली 2 दिसम्बर 2025 / शासन के मंशानुसार हर मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जन सुनवाई में कलेक्टर श्री गौरव बैनल के द्वारा 225 आवेदन पत्रो पर जन सुनवाई कर आवेदनकर्ताओ की समस्याओ को गंभीरता से सुना गया। कलेक्टर श्री बैनल जन सुनवाई में आने वाले आवेदनकर्ता की समस्या सुनने के पश्चात उपस्थित संबंधित अधिकारियों से उनके समस्याओ का जनसुनवाई में ही निराकरण कराया गया। साथ ही ऐसे आवेदन जिनका निराकरण जन सुनवाई मे नही हो सका संबंधित अधिकारियो को निर्देश दिए गए कि आवेदन पत्रो का निर्धारित समय सीमा में निराकरण कर आवेदनकर्ता को अवगत कराये।
आवेदन कर्ताओ की समस्याओं को सुन कर  कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी को तत्काल समस्या का निवारण करने हेतु निर्देशित किया गया। जन सुनवाई के दौरान संयुक्त कलेक्टर संजीव पाण्डेय, डिप्टी कलेक्टर माइकेल तिर्की, जिला शिक्षा अधिकारी एसबी सिंह, डीपीसी आर.एल शुक्ला, खनिज अधिकारी आकाक्षा पटेल, जिला परिवहन अधिकारी बिक्रम सिंह राठौर, उपायुक्त नगर निगम आरपी बैस, श्रम अधिकारी नवनीत पाण्डेय,सहित जिलाधिकारी उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!