A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:बाइक से गिरकर युवक गंभीर घायल

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत 

मौदहा हमीरपुर।बीती रात कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 34 पर बाइक सवार दो युवक ट्रक की तेज रोशनी की चपेट में आ कर बाइक से गिर गए जिनके ऊपर पीछे से  आ रही मोटर साइकिल चढ़ गयी जिससे दोनो बाइक सवार गंभीर घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए कस्बे के सरकारी अस्पताल लेकर आए जहाँ पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

मौदहा कस्बे के सिचौली पुरवा निवासी तेज प्रताप सिंह पुत्र रमेश सिंह 25 वर्षीय अपने दोस्त आदित्य गुप्ता पुत्र मुन्ना लाल गुप्ता 23वर्षीय के साथ बीती रात हमीरपुर से बाइक में सवार होकर अपने घर आ रहे थे जो ट्रक की रोशनी की चपेट में आकर कोतवाली क्षेत्र के मकराव के पास बाइक से घिर गए जिनके ऊपर पीछे से आ रही बाइक चढ़ गयी जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।जिन्हे इलाज के लिए कस्बे के सरकारी अस्पताल लाया गया जिनका डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी अस्पताल के लिए रेफर किया ।

Related Articles

लेकिन परिजनों ने बेहतर इलाज के लिए घायलों को अपने निजी साधन से बाँदा मेडिलकल कॉलेज ले गए जहाँ पर घायलों का इलाज चल रहा है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!