A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरे

बासदयाल पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही: नारायणपुर थाना क्षेत्र में हुई हत्या के आरोपी को किया गया गिरफ्तार 

कलयुगी बेटे ने कर दी थी अपनी माँ की हत्या

महानिरीक्षक पुलिस जयपुर रेंज जयपुर एच.जी.आर. सुहास IPS व जिला पुलिस अधीक्षक कोटपूतली-बहरोड देवेन्द्र कुमार बिश्नोई IPS ने जानकारी देते हुये बताया कि दिनांक 18.11.2025 को ढाणी तुर्किया तन लीलामण्डा थाना नारायणपुर में बेटे ने ही अपनी माता की हत्या कर दी थी।

घटना की गम्भीरता को मध्यनजर रखते हुये त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही हेतु नाजिम अली आरपीएस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोटपूतली के सुपरविजन व मेघा गोयल आरपीएस वृत्ताधिकारी वृत बानसूर के निर्देशन में रजनी कुमारी पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी थाना बासदयाल एंव थानाधिकारी नारायणपुर द्वारा घटना का खुलासा करते हुये थानाधिकारी थाना बासदयाल द्वारा मुल्जिम राहुल कुमार शर्मा को गिरफ्तार किया गया।

Related Articles
Show More
Back to top button