
फैजपुर, जि. जलगांव : ओबीसी जनकल्याण संघ के प्रदेशाध्यक्ष श्री प्रशांत बोरकर के नेतृत्व में फैजपुर उपविभागीय अधिकारी श्री काकडे साहब को ओबीसी और माइक्रो ओबीसी समुदायों के लिए आरक्षण बढ़ाने की मांग को लेकर एक निवेदन सौंपा गया।
श्री बोरकर ने कहा कि आज भी कई ओबीसी उपजाती के लोगों के पास जाति प्रमाण पत्र नहीं हैं, जिससे उन्हें शैक्षणिक व सरकारी लाभ नहीं मिल पा रहा है। हैदराबाद गॅझेट व अन्य राज्यों की तरह महाराष्ट्र में भी घर-घर जाकर जाति प्रमाण पत्र वितरित करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाना चाहिए।
उन्होंने यह भी मांग की कि आगामी लोकसभा, विधानसभा, विधान परिषद व स्थानिक स्वराज्य संस्थाओं में माइक्रो ओबीसी, कारागीर, वंचित घटक समुदायों को स्वतंत्र व समर्पित आरक्षण दिया जाए।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष संजय चौधरी, कार्याध्यक्ष सुरेश महाराज ठाकरे व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।