

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत
सुमेरपुर हमीरपुर।सुमेरपुर डायट भवन में सम्पन्न हुई जिला स्तरीय कहानी सुनाओ प्रतियोगिता में जनपद से दो शिक्षकों का चयन हुआ है।दोनों शिक्षक राज्य स्तर पर एस.सी.ई.आर.टी. भवन लखनऊ में प्रतिभाग करेंगे।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आलोक सिंह द्वारा जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सुमेरपुर में आयोजित हुई कहानी सुनाओ प्रतियोगिता में जनपद के सभी ब्लाकों के परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया था। इनमें प्राथमिक स्तर से सरीला के बौखर में तैनात शिक्षक मिथुन भारती व उच्च प्राथमिक स्तर से जलालपुर में तैनात शिक्षिका अनुराधा चौहान को चयनित किया गया। कार्यक्रम संयोजक प्रेमनारायण वरिष्ठ प्रवक्ता रमेश यादव एवं निर्णायक मण्डल टीम के निर्देशन में कहानी सुनाओ प्रतियोगिता सम्पन्न हुई।इन शिक्षकों की सफलता पर जनपद के सभी शिक्षकों ने खुशी जाहिर की है।
