A2Z सभी खबर सभी जिले की

राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर स्वामी विवेकानंद जी की जयंती मनाकर महाविद्यालय में सामूहिक सूर्य नमस्कार भी किया गया

रवि शिमले रिपोर्टर

अंजड/बड़वानी

रवि शिमले रिपोर्टर

स्वामी अमूर्तानन्दशासकीय महाविद्यालय अंजड़ में प्राचार्य डॉ उमेश कुमार काकेश्वर के निर्देशन में रासेयो इकाई के तत्वाधान में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर स्वामी विवेकानंद जी की जयंती मनाकर महाविद्यालय में सामूहिक सूर्य नमस्कार एवं योग प्रणायाम योग शिक्षक डॉ सुरेश काग के नेतृत्व में मंत्रोपचार के साथ कराया गया तथा  रासेयो कार्यक्रम अधिकारी प्रो सुभाष सोलंकी के नेतृत्व में रन फ़ॉर स्वदेशी दौड़ का आयोजन भी किया गया जिसमे प्राचार्य डॉ उमेश काकेश्वर ने रन फ़ॉरस्वदेशी दौड़ का उद्देश्य बताते हुए कहा कि आत्मनिर्भर भारत और युवाओं  स्वरोजगार युक्त बनाने के लिए युवाओं में स्वदेशी मूल्यों ,उधमिता कौशल विकास, शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य ,अनुशासनओर राष्ट्र निर्माण के प्रति सक्रिय भागीदारी के लिए विद्यार्थियों को जागरूक किया।साथ ही महाविद्यालय में सेवा सप्ताह के तहत  स्वच्छता अभियान चलाकर परिसर की साफ सफाई की गई इस अवसर पर , डॉ एम एस मोरी,  डॉ अनिल सोलंकी,डॉ आरती पवार, प्रो माया कनासे,,विजय सोंनगड़े, प्रो लोकेश वास्कले,वंदना चौहान, ललिता चौहान  बबलू जमरे,सहित सभी प्रोफ़ेसर्स एवं ,कर्मचारीगण एव अधिक संख्या में  रासेयो छात्र, छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!