दौसाराजस्थान

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर निकालेंगे यूनिट मार्च:–लक्ष्मी रेला

रिपोर्टर: दीपक शर्मा बामनवास

दौसा। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी के 150 वीं जयंती पर भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय व प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार भाजपा जिला दौसा के तत्वावधान में यूनिटी मार्च का आयोजन दिनांक 6 नवंबर 2025 गुरुवार को प्रातः 9 बजे सहजनाथ महादेव मंदिर लालसोट रोड दौसा से प्रारंभ होकर गांधी तिराहे होते हुए वीर हनुमान मंदिर सोमनाथ दौसा तक किया जाएगा ।

जिला मीडिया प्रभारी प्रेम हरितवाल ने बताया की इस मौके पर पदयात्राएं हो रही है। इस पहल का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रीय गौरव जगाना, समाज के प्रति जिम्मेदारी बढ़ाना और एकता की भावना को मजबूत करना है। इसमें युवा से लेकर वरिष्ठ नागरिक तक देश के इतिहास को याद कर निर्माण में अपनी भूमिका निभाएंगे। सभी भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता इस यूनिटी मार्च में आवश्यक रूप से सहभागिता निभाएंगे ।

Related Articles
Show More
Back to top button