A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:मृतका रोशनी की मां ने लगाया दहेज़ उत्पीड़न और हत्या का आरोप 

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत 

मौदहा हमीरपुर। बीते रविवार को पति द्वारा बेरहमी की गई हत्या के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर दिया था लेकिन घटना के अगले दिन मृतका की मां ने दहेज़ उत्पीड़न और उसी के चलते हत्या का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है।

बीते रविवार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कम्हरिया निवासी मुईन उददीन पुत्र फखरुददीन ने अपनी पत्नी रोशनी उर्फ़ बेबी की घर के अंदर बेरहमी से लोहे के राड से पीटकर हत्या कर दी थी और कमरे का ताला बंद कर फरार हो गया था लेकिन घटना की जानकारी होते ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था जबकि पुलिस ने मृतका की मां इशरत की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

Related Articles

वहीं घटना के दूसरे दिन मृतका की मां इशरत ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी पर अतिरिक्त दहेज़ के लिए पांच लाख रुपये मांगने का आरोप लगाते हुए रोशनी को मारपीट कर प्रताडित करने और दहेज़ के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। हालांकि इस सम्बन्ध में कोतवाली प्रभारी ने न्यायलय में होने की बात कहकर फोन काट दिया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!