A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरे

दिल्ली से हुई चोरी कामां में की जब्त ,कामां पुलिस द्वारा पकड़ी गयी

दिल्ली से बाइक चोरी करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कामां डीग

कामां – कामां थाना पुलिस ने दिल्ली ग्रेटर कैलाश से बाइक चोरी करके बिक्री करने के मामले में एक आरोपी को थाने के गांव गुड़गांव से गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ताराचंद शर्मा ने बताया कि 27 अक्टूबर को पुलिस नाकाबंदी के दौरान जुरहरा रोड स्थित गुड़गांवा कैनाल नहर पर एक बाइक सवार को रुकवाकर बाइक की जांच की गई तो कामां थाने के गांव उदाका निवासी नसीम पुत्र ताहिर मेव के द्वारा बाइक के संबंध में पुलिस को संतोष जनक जवाब नहीं दिया गया। पुलिस ने बाइक की जब राजकॉप एप पर जांच की गई तो बाइक नम्बर प्लेट के आधार पर इसका मालिक कामां थाने के गांव नगला बादीपुर निवासी उम्मर मोहम्मद पुत्र मिसल खान के नाम से रजिस्ट्रेशन था। जांच की तो इसका असली मालिक नई दिल्ली ग्रेटर कैलाश निवासी स्वामी तरूण पल्ला पुत्र रविकांत पल्ला निकला। जिस पर कामां पुलिस ने चोरी की बाइक के आरोप में कामां थाने के गांव उदाका निवासी नसीम पुत्र ताहिर मेव को गिरफ्तार किया था पुलिस ने जब इस चोरी बाइक के संबंध में गहनता से पूछताछ में उदाका निवासी नसीम पुत्र ताहिर मेव ने इस चोरी की बाइक को कामां थाना के गांव गुड़गांव निवासी सब्बीर पुत्र हमीद फकीर से 10 हजार रुपए में खरीदना बताया।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!