A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरे

हरसौरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियार सहित 2 आरोपी गिरफ्तार

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक देशी कट्टा 315 बोर और घटना में प्रयुक्त वाहन स्कार्पियो गाड़ी जब्त की गई है।

आरोचियों की पहचान रोहित जाट उर्फ गोलू पुत्र संतलाल जाट जाति जाट उम्र 18 साल निवासी नांगल जमालपुर थाना खोल जिला रेवाडी (हरि.) और विकास पुत्र कैलाशचन्द जाति गुर्जर उम्र 19 साल निवासी गुवाडा थाना हरसौरा जिला कोटपूतली-बहरोड के रूप में हुई है।

पुलिस अधीक्षक  देवेन्द्र कुमार बिश्नोई आईपीएस ने बताया कि अवैध हथियारों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में हरसौरा पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Related Articles
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!