A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरे

25 हजार रुपये का ईनामी फायरिंग आरोपी गिरफ्तार

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में पुलिस ने फायरिंग के मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के ईनामी आरोपी भुप सिंह उर्फ भुपेंद्र को गिरफ्तार किया है। आरोपी को इन्द्राडा के जंगलों से डिटेन किया गया और अनुसंधान हेतु थाना बानसूर पर पेश किया गया।

आरोपी भुप सिंह उर्फ भुपेंद्र ने 17 अक्टूबर 2025 को अपने साथियों के साथ मिलकर ग्राम घासीनगर में दूध डेयरी पर फायरिंग की थी। आरोपी घटना के बाद से ही फरार था और पुलिस ने उसकी शीघ्र गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया था।

आरोपी भुप सिंह उर्फ भुपेंद्र के अन्य तीन साथियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र कुमार बिश्नोई आईपीएस के निर्देशन में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।

Related Articles

जप्त शुदा आर्टिकल्स में एक देशी कट्टा 315 बोर और एक मोटरसाइकिल हीरो स्पलेंडर प्लस नंबर आरजे 02 एचबी 0169 शामिल है।

Show More
Back to top button