

नरसिंहगढ़।
मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के अंतर्गत संपूर्ण मध्य प्रदेश में संचालित समाज कार्य स्नातक एवं परास्नातक पाठ्यक्रम (बीएसडब्ल्यू/ एमएसडब्ल्यू) की संपर्क कक्षाओं का शुभारंभ मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड नरसिंहगढ़ के तत्वाधान में पंडित श्री दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के उपलक्ष में तथा स्वदेशी जन जागरण अभियान के साथ शासकीय महाविद्यालय नरसिंहगढ़ में किया गया जिसमें मुख्य रूप से क्षेत्रीय विधायक मोहन शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष देवेंद्र सिंह परमार, पूर्व मंडल अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह राठौड़ एवं परिषद के विकासखंड समन्वयक खजान सिंह ठाकुर उपस्थित रहे ।कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं पंडित दीनदयाल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।तत्पश्चात अतिथियों का परिचय एवं स्वागत हुआ। कार्यक्रम का संचालन परामर्शदाता नटवर सिंह ने किया।परिषद के विकासखंड समन्वयक खजान सिंह ठाकुर के द्वारा परिषद द्वारा चलाई जा रही योजनाओं एवं गतिविधियों से अवगत कराते हुए परिषद की अवधारणा एवं कार्य एवं योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी ।उसके पश्चात सत्येंद्र सिंह राठौड़ द्वारा अपने उद्बोधन में छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि समाज कार्य के अंतर्गत व्यक्ति अपने स्वयं का विकास तो करता ही है साथ ही समाज के विकास में भी सहयोगी की भूमिका निभाता है समाज कार्य करने से व्यक्ति में राष्ट्रभक्ति की भावना दृढ़ होती है।
मंडल अध्यक्ष देवेंद्र सिंह परमार ने कहा कि समाज कार्य विस्तृत विषय है इसके संबंध में अल्प समय में कह पाना संभव नहीं है । सोशल मीडिया एवं प्रचार के अन्य माध्यम से वर्तमान में बिना पुष्टि के प्रकाशित किए जाने वाले भ्रामक तथ्यों के बारे में सतर्क रहने के बारे में भी बताया।
क्षेत्रीय विधायक मोहन शर्मा द्वारा अपना उद्बोधन में छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन करते हुए बताया कि आज हम पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के उपलक्ष में पाठ्यक्रम की संपर्क कक्षाओं का शुभारंभ कर रहे हैं समाज कार्य के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को पंडित दीनदयाल के जीवन से प्रेरणा लेकर कार्य करना चाहिए। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने कहा कि पंक्ति के अंतिम व्यक्ति के विकास की परिकल्पना को पूर्ण किए बिना समाज का विकास नहीं हो सकता । मेरा गांव-मेरा तीर्थ, भाव के साथ सामाजिक क्षेत्र में काम करते हुए अखंड भारत, आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सहयोग करना हमारा नैतिक दायित्व है।
उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपाई द्वारा जन कल्याण के लिए चलाई गई योजनाओं, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, किसान क्रेडिट कार्ड योजना, किसान फसल बीमा योजना आदि के बारे में जानकारी देते हुए अटल बिहारी वाजपाई के योगदान को याद किया साथ ही उन्होंने आह्वान किया कि समाज में फैली हुई कुरूतियों को समाप्त करने के लिए हम सभी को एक साथ एक भाव से काम करने की आवश्यकता है। आगामी समय में होने वाले सामाजिक परिवर्तन के बारे में बताते हुए सचेत किया कि यदि हम अभी भी जागरूक नहीं हुई तो आगे हमें कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।
तत्पश्चात कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन परामर्शदाता हरिओम जाटव द्वारा किया गया । इसअवसर पर परामर्शदाता अमिय कश्यप, रंगलाल नागर, मनीषा सक्सेना, व स्वयंसेवी संस्थाओं के पदाधिकारी प्रेमनारायण पंचोली, गजेंद्रसिंह बेस, रूपेश ठाकुर व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।