A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरे

ग्रामीण सेवा शिविर पखवाड़ा 2025, सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी

ग्रामीण सेवा शिविर पखवाड़ा 2025, सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी

रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कामां डीग 9783029649

#ग्रामीण_सेवा_शिविर : डीग जिले कामां क्षेत्र के जुरेहरी व पाई गांव में ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया। राजस्थान सरकार द्वारा चलाए जा रहे इन शिविरों में ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों को बताईं, जिनका मौके पर ही निस्तारण किया गया साथ ही सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी गई। पशुपालन विभाग के मोनिटरिंग डॉ पवन चौधरी ने बताया कि ग्राम जुरेहरी में 55 पशुआपलको को 7 बीमा पॉलिसी वितरित की गई तथा 85 छोटे बड़े पशुओं को देखा गया ! 300 एफएमडी टीकाकरण, 150 कृमिनाशक दवाई,100 दवाई पशुओं को दी गयी !

डॉ पवन चौधरी के अनुसार शिविर गॉंव जुरेहरी में आयोजित हुआ। शिविर में अतिरिक्त विकास अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। शिविर का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का एक छत के नीचे समाधान करना और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना था।

Related Articles
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!