A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर :ओवरटेकिंग के दौरान लोडर और ईको वैन में जोरदार भिड़ंत, दो गंभीर घायल

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा (हमीरपुर)। मौदहा कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे-34 पर मकरांव गांव के पास मंगलवार को ओवरटेकिंग के दौरान लोडर और ईको वैन की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों वाहनों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई।जानकारी के अनुसार लोडर वाहन कानपुर की तरफ से आ रहा था, जबकि ईको वैन मौदहा से कानपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान ओवरटेकिंग के प्रयास में दोनों वाहनों की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में लोडर चालक शाहिद उर्फ डग्गा निवासी मोहल्ला हैदरगंज, मौदहा तथा ईको वैन चालक समीर पुत्र अकबर निवासी पारा, जनपद हमीरपुर गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सरकारी अस्पताल मौदहा पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर दोनों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

Related Articles
Show More
Check Also
Close
Back to top button