मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
आलीराजपुर:- मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर नीतू माथुर ने संस्थानों का निरीक्षणरक्तदान शिविर12 सितंबर को कैलहट बाजार मिर्जापुर में होगा जनता दल यूनाइटेड का मंडलीय सम्मेलन।डिजिटल युग मे हिंदी और भारतीय भाषा का परिदृश्यजनविश्वास अभियान के तहत शहपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस की व्यापक कार्यवाहीVBYLD युवाओं को विकसित भारत@2047 की संकल्पना से जोड़ने का महत्वपूर्ण मंचफर्रुखाबाद गंगा का जलस्तर बढ़ने से गांव में मकान नहीं रहेहमीरपुर :NH-34 के बीच नशे में धुत पड़ा रहा शराबी, टला बड़ा हादसाकोसली में वीरता का मेला, नाथूला टाइगर के शौर्य स्थल का भव्य उद्घाटनहमीरपुर :17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक जनपद में व्यापक रूप से आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’आलीराजपुर:- मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर नीतू माथुर ने संस्थानों का निरीक्षणरक्तदान शिविर12 सितंबर को कैलहट बाजार मिर्जापुर में होगा जनता दल यूनाइटेड का मंडलीय सम्मेलन।डिजिटल युग मे हिंदी और भारतीय भाषा का परिदृश्यजनविश्वास अभियान के तहत शहपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस की व्यापक कार्यवाहीVBYLD युवाओं को विकसित भारत@2047 की संकल्पना से जोड़ने का महत्वपूर्ण मंचफर्रुखाबाद गंगा का जलस्तर बढ़ने से गांव में मकान नहीं रहेहमीरपुर :NH-34 के बीच नशे में धुत पड़ा रहा शराबी, टला बड़ा हादसाकोसली में वीरता का मेला, नाथूला टाइगर के शौर्य स्थल का भव्य उद्घाटनहमीरपुर :17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक जनपद में व्यापक रूप से आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
A2Z सभी खबर सभी जिले की

विभिन्न पंचायतों में आयोजित सहयोग शिविरों का निरीक्षण

विभिन्न पंचायतों में आयोजित सहयोग शिविरों का निरीक्षण
WhatsApp Facebook

सहयोग शिविर का उद्देश्य केवल आवेदन प्राप्त करना नहीं, बल्कि गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निष्पादन 

जहानाबाद। जिले के घोसी प्रखंड में मंगलवार को जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय ने मुख्यमंत्री के निर्देश पर विभिन्न पंचायतों में आयोजित सहयोग शिविरों का निरीक्षण किया। उन्होंने मोदनगंज प्रखंड की जैयतीपुर कुरुआ पंचायत के शिविर में भाग लेने के बाद विशुनपुर ओकरी और घोषी प्रखंड की कुर्रे पंचायत स्थित शिविरों का जायजा लिया। इस दौरान शिविरों के संचालन, प्राप्त आवेदनों की स्थिति, सहयोग पोर्टल पर अपलोडिंग और उनके निष्पादन की समीक्षा की गई।

निरीक्षण के दौरान, जिला पदाधिकारी ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया। उन्होंने आम लोगों से संवाद कर उनकी समस्याओं और आवेदन निस्तारण की जानकारी ली। मोदनगंज प्रखंड के मोरीयाबीघा गांव में नल-जल योजना के लिए भूमि उपलब्धता से जुड़े एक मामले की समीक्षा करते हुए, उन्होंने अंचलाधिकारी और संबंधित थाना को भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराने का निर्देश दिया, ताकि योजना का कार्य शीघ्र शुरू हो सके।

डीएम ने राशन कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, आवास योजना, श्रम कार्ड और जॉब कार्ड सहित सभी आवेदनों को अनिवार्य रूप से सहयोग पोर्टल पर दर्ज करने का निर्देश दिया। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि प्रत्येक आवेदक को प्राप्ति रसीद उपलब्ध कराई जाए। डीएम ने स्पष्ट किया कि सहयोग शिविर का उद्देश्य केवल आवेदन प्राप्त करना नहीं, बल्कि उनका गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करना है।

शिविरों के दौरान, विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र और लाभ प्रदान किए गए। जैयतीपुर कुरुआ पंचायत में मनरेगा के तहत जॉब कार्ड और राशन कार्ड वितरित किए गए। उज्ज्वल दृष्टि योजना के अंतर्गत कई बुजुर्गों को निःशुल्क चश्मा भी प्रदान किया गया। विशुनपुर ओकरी और कुर्रे पंचायत में भी लाभुकों को विभिन्न योजनाओं का लाभ मिला। जिला पदाधिकारी ने सभी विभागों को निर्देश दिया कि शिविर में प्राप्त आवेदनों का 30 दिनों के भीतर निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। इसका उद्देश्य आम लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराना है।