मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
सरस्वती शिशु मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गणेश प्रतिमा की स्थापनाहरतालिका तीज पर महिलाओं ने की महादेव की आराधनाहमीरपुर :स्वास्थ्य केंद्रों की बदहाली पर डीएम नाराज सीएम डैशबोर्ड की खराब रैंकिंग पर जताई नाराजगी, सुधार के दिए कड़े निर्देशहमीरपुर :हिंदी प्रश्नोत्तरी बनी आकर्षण का केंद्र, न्यायिक अधिकारियों ने लिया हिस्साक्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज 4 दिसंबर को बंधेंगे परिणय सूत्र में, लखनऊ में होगा भव्य समारोह27 सितंबर को उल्लास महापरीक्षा अभियान, जिले में व्यापक तैयारियों के निर्देशआधार पंजीयन में मनमानी का आरोप, एक केंद्र ने लौटाया तो दूसरे ने स्वीकारे दस्तावेजहमीरपुर :हाईवे पर स्कूटी अनियंत्रित, तीन घायल, छिरका गांव के पास हादसा, पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचायाशासकीय भूमि पर अवैध खनन, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की कार्रवाई की मांगहरतालिका तीज पर महिलाओं ने की महादेव की आराधनासरस्वती शिशु मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गणेश प्रतिमा की स्थापनाहरतालिका तीज पर महिलाओं ने की महादेव की आराधनाहमीरपुर :स्वास्थ्य केंद्रों की बदहाली पर डीएम नाराज सीएम डैशबोर्ड की खराब रैंकिंग पर जताई नाराजगी, सुधार के दिए कड़े निर्देशहमीरपुर :हिंदी प्रश्नोत्तरी बनी आकर्षण का केंद्र, न्यायिक अधिकारियों ने लिया हिस्साक्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज 4 दिसंबर को बंधेंगे परिणय सूत्र में, लखनऊ में होगा भव्य समारोह27 सितंबर को उल्लास महापरीक्षा अभियान, जिले में व्यापक तैयारियों के निर्देशआधार पंजीयन में मनमानी का आरोप, एक केंद्र ने लौटाया तो दूसरे ने स्वीकारे दस्तावेजहमीरपुर :हाईवे पर स्कूटी अनियंत्रित, तीन घायल, छिरका गांव के पास हादसा, पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचायाशासकीय भूमि पर अवैध खनन, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की कार्रवाई की मांगहरतालिका तीज पर महिलाओं ने की महादेव की आराधना
A2Z सभी खबर सभी जिले की

नगर परिषद से संबंधित कई मामलों का शिविर में तत्काल कार्रवाई

नगर परिषद से संबंधित कई मामलों का शिविर में तत्काल कार्रवाई
WhatsApp Facebook

कई नागरिक सुविधाओं से संबंधित शिकायतों का मौके पर ही समाधान

जहानाबाद नगर परिषद में वार्ड संख्या 22 स्थित गायत्री मंदिर के समीप मंगलवार को जन सयोग शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों ने बताया कि कई विभागों के अधिकारी मौके पर मौजूद नहीं थे, जिस वजह से राशन कार्ड, भूमि विवाद जैसी समस्याओं का समाधान नहीं हो सका।

वार्ड पार्षद प्रकाश कुमार ने बताया कि क्षेत्र में बड़ी संख्या में ऐसे परिवार हैं जिनके राशन कार्ड से नाम हटा दिए गए हैं, जिससे वे सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित हैं। उन्होंने कहा कि खाद्य एवं उपभोक्ता विभाग के प्रतिनिधियों की अनुपस्थिति के कारण इन समस्याओं का समाधान नहीं हो सका। इसी प्रकार, भूमि विवादों और दस्तावेजी मामलों के लिए राजस्व विभाग के कर्मियों की आवश्यकता थी, जिनकी गैरमौजूदगी में इन मामलों में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई। हालांकि, शिविर में नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी दीनानाथ सिंह, वार्ड पार्षद प्रकाश कुमार, बिजली विभाग और पशुपालन विभाग के प्रतिनिधि मौजूद थे। उन्होंने अपने-अपने विभागों से संबंधित शिकायतें सुनीं और आवश्यक निर्देश दिए।

नगर परिषद से जुड़ी साफ-सफाई, नाली निर्माण और जल निकासी जैसी कई नागरिक सुविधाओं से संबंधित शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया। कार्यपालक पदाधिकारी दीनानाथ सिंह ने बताया कि सहयोग शिविर का उद्देश्य लोगों को एक ही स्थान पर अलग-अलग विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने यह भी कहा कि नगर परिषद से संबंधित कई मामलों का शिविर में तत्काल निपटारा किया गया, जबकि अन्य समस्याओं को संबंधित विभागों तक पहुंचाया जाएगा।