

गॉंव चलो अभियान 2025 , मौके पर हुआ समस्याओं का हल ,17 मंगला पशु बीमा पॉलिसी वितरित की गयी
रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कामां 9783029649
कामां- ग्राम सेवा शिविर पखवाड़ा के अंतर्गत आज गॉंव जुरेहरा ग्राम पंचायत व गॉंवड़ी ग्राम पंचायत में आयोजित किया गया ! ग्राम गॉंवड़ी में सेवा शिविर में ग्रामीणों की मूलभूत समस्याओं को लेकर गॉंवों में शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमे सभी 16 नोडल अधिकारी भी उपस्थित रहे ! जिससे ग्रमीणों की समस्याओं को सुन निस्तारण किया गया !
ग्राम पंचायत गॉंवड़ी में पशुपालन विभाग के मोनिटरिंग डॉक्टर पवन चौधरी ने खास तौर से ग्रामीणों को अपने पशुओं की देखभाल कैसे की जानी चाहिए विस्तार से जानकारी प्रदान की तथा राज्य सरकार द्वारा चलाई जाने वाली जनकल्याण योजनाओं के बारे मे भी बताया !
डॉ पवन चौधरी ने बताया कि इस शिविर में 285 मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा पालिसी तैयार हो गयी है जिनमे से 29 पशुपालकों को 17 मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा पॉलिसी भी वितरित की गई , 300 एफ एमडी रोग प्रतिरोधक टीकाकरण किया गया , 200 कृमिनाशक दवाई तथा 400 दवा छिड़काव की गयीं ! इस शिविर में मौके पर ग्रामीणों सहित डॉ पवन चौधरी,अतिरिक्त विकास अधिकारी ,16 नोडल अधिकारी भी रहे मौजूद !