
” श्याम सुन्दर जायसवाल,वाराणसी- उत्तर प्रदेश ”
वाराणसी – बीएचयु महिला महाविद्यालय (एमएमबी) मे बृहस्पतिवार को एक छात्रा की अचानक मौत हो गई छात्रा की संदिगध परिस्थितियों में मौत से कैंपस में हड़कंभ हो गया, घटना से नाराज सैकड़ो छात्राए सड़क पर उतर आई और इलाज में देरी का आरोप लगाते हुए धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया
छात्रों का कहना है कि कक्षा शुरू होने से ठीक पहले छात्रा की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी, लेकिन उसे अस्पताल ले जाने में देरी की गई उनका आरोप है कि समय पर इलाज मिल जाता तो उसकी जान बचाई जा सकती थी, बताया जा रहा है की छात्रा को दिल का दौरा पड़ा था, मृतका बीएचयू के महिला महाविद्यालय में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी, विरोध प्रदर्शन के दौरान एमएमवी के मुख्य द्वार पर छात्राओं ने नारेबाजी शुरू कर दी, इस दौरान महाविद्यालय की शिक्षिकाओं और अधिकारियों के साथ जमकर कहा सुनी हुई सूचना मिलते ही लंका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने का प्रयास किया, रात मे पुलिस और विश्वविद्यालय प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ हालांकि छात्राएं देर रात तक छात्रा की मौत की जांच और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग पर अड़ी रही