A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेभीलवाड़ाराजस्थान

भीलवाड़ा में मजदूर की मौत के बाद फैक्ट्री के बाहर-हंगामाः टायर फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया, 25 लाख रुपए के मुआवजे की मांग।

भीलवाड़ा की एक फैक्ट्री में 3 अक्टूबर को काम करते हुए एक मजदूर ऊंचाई से गिर गया। हादसे में वो गंभीर घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए भीलवाड़ा के हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां से उदयपुर रेफर कर दिया गया। मंगलवार की रात उसकी मौत हो गई। गुस्साए मजदूरों ने आज फैक्ट्री के बाहर धरना प्रदर्शन किया और मुआवजे की मांग की। मामला पुर थाना क्षेत्र क्षेत्र की स्वास्तिक फैक्ट्री का है। जानकारी के अनुसार- फैक्ट्री मजदूर हिम्मत सिंह (38) पिता रघुवीर सिंह शक्तावत निवासी पूर्व 3 अक्टूबर को फैक्ट्री में कार्य के दौरान अचानक गिर गया था। गंभीर घायल हालत में उसे पहले भीलवाड़ा के महात्मा गांधी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां 2 दिन इलाज के बाद 5 अक्टूबर को उदयपुर रेफर कर दिया गया। बीती रात उदयपुर के महाराणा भोपाल अस्पताल में उसकी इलाज के दौरान हो गई।25 लाख रुपए के मुआवजे की मांग।आज उसकी मौत का पता चलने के बाद बड़ी संख्या में साथी मजदूर फैक्ट्री के बाहर इकट्ठा हो गया और प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि हिम्मत सिंह पिछले 15 साल से इसी फैक्ट्री में काम कर रहा है और काम करते समय ही उसकी मौत हुई है। हिम्मत के परिवार में कोई कमाने वाला नहीं है, इसलिए फैक्ट्री प्रबंधन को उसे 25 लाख रुपए मुआवजा देना चाहिए।

इसी मांग को लेकर आक्रोशित लोगों ने टायर जलाकर प्रदर्शन किया और टेंट लगाकर वहीं धरने पर बैठ गए।

लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगे पूरी नहीं होती है तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा। सूचना पर प्रतापनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारी और फैक्ट्री प्रबंधन से समझाइश की जा रही है।

Related Articles
Show More

देव करण माली भीलवाड़ा राजस्थान

जिला रिपोर्ट समाचार नेशन/ दैनिक भास्कर SMT depatment/ अखंड भारत /न्यूज़ नेशन81 जिला न्यूज़ रिपोर्ट भीलवाड़ा
Back to top button
error: Content is protected !!