लखीमपुर खीरी

सदर कोतवाली में किया गया मिशन शक्ति का कार्यक्रम

अखण्ड भारत न्यूज लखीमपुर खीरी

सतेन्द्र कुमार राठौर

सदर कोतवाली में किया गया मिशन शक्ति का कार्यक्रम

लखीमपुर खीरी।सदर कोतवाली में सोमवार को मिशन शक्ति  5.0 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शहर के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान कोतवाली सदर के इंस्पेक्टर राजेश सिंह ने छात्र-छात्राओं को सुरक्षा, आत्मरक्षा और महिला सशक्तिकरण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान कीं। साथ ही उन्होंने बच्चों को जागरूक रहने और किसी भी आपात स्थिति में पुलिस की मदद लेने के लिए प्रेरित किया।

मिशन शक्ति के इस आयोजन कोतवाली सदर इंस्पेक्टर राजेश सिंह सहित अन्य पुलिस कर्मी व स्कूली छात्र छात्राएं  मौजूद रहे।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!