A2Z सभी खबर सभी जिले की

गायत्री परिवार के सदस्यों ने अवरुद्ध मार्ग से हटाई गिट्टी मुरूम

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। शिक्षक कॉलोनी के मेन रोड पर एक निजी अस्पताल के पास एक मकान बन रहा है। इस मकान के मालिक ने पूरा रोड बंद कर दिया।  रोड पर मुरम दाल दी गई। साथ ही वहां गिट्टी माल बनाने की मशीन भी फिट कर दी। जिससे कॉलोनी के निवासियों को निकालने की जगह नहीं बची। आवागमन अवरुद्ध हो गया। सिर्फ पैदल मार्ग चालू होने से पैदल ही पैदल ही निकल जा सकता था ऐसी स्थिति में फोर व्हीलर गाड़ी वाले गाड़ी निकालने के लिए रहवासियों को भारी परेशान हो रही थी ऐसी स्थिति में यदि यदि किसी को अर्जेंट बाहर फोर व्हीलर से जाना हो तो बड़ी दिक्कत हो रही थी। इसी दौरान  गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम के लिए बाहर जाना था लेकिन यहां आकर देखा तो गाड़ी निकालने की जगह नहीं थी।तभी गायत्री परिवार कार्यकर्ता खुद काम पर लगे और रास्ते को समतल कर अवरुद्ध मार्ग से आवागमन सुलभ बनाया गया।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!