अन्य खबरेउत्तर प्रदेशकौशाम्बी

किशोरियों और महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर जनपद कौशाम्बी में बड़ा जागरूकता अभियान चलाया 

अखंड भारत न्यूज़ कौंशाम्बी

किशोरियों और महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर जनपद कौशाम्बी में बड़ा जागरूकता अभियान चलाया 

संवाददाता: प्रभाकर मिश्र 

कौशाम्बी। किशोरियों और महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर जनपद कौशाम्बी में बड़ा जागरूकता अभियान चलाया गया। शुक्रवार को विकास खंड कौशाम्बी क्षेत्र के बेरौंचा गांव में “किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य, माहवारी स्वच्छता और पोषण हेतु जागरूकता कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। इस मौके पर नि:शुल्क पोषण किट और सेनेटरी पैड का वितरण भी किया गया।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय सांसद श्री पुष्पेंद्र सरोज जी रहे। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में माहवारी को लेकर जागरूकता का अभाव है, जिसके चलते किशोरियों और महिलाओं को कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। सरकार और सामाजिक संस्थाओं का उद्देश्य है कि हर महिला और किशोरी तक सही जानकारी और संसाधन पहुंचे, ताकि वे स्वस्थ जीवन जी सकें।

Related Articles

इस अवसर पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने किशोरियों और महिलाओं को माहवारी स्वच्छता, पोषण और स्वास्थ्य संबंधी विस्तृत जानकारी दी। साथ ही महिलाओं को यह संदेश दिया गया कि उन्हें अपने स्वास्थ्य को लेकर जागरूक रहना चाहिए और किसी भी समस्या की अनदेखी नहीं करनी चाहिए।

कार्यक्रम का आयोजन “द अर्थ लाइट” संस्था द्वारा किया गया, जिसमें ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन (ONGC), नई दिल्ली का विशेष सहयोग रहा। संस्था के प्रतिनिधियों शिवांक कुमार ने बताया कि उनका उद्देश्य है कि ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को नि:शुल्क पोषण किट और सेनेटरी पैड उपलब्ध कराकर उन्हें बेहतर स्वास्थ्य की दिशा में सहयोग दिया जाए।

विशेष बात यह रही कि यह बैठक ग्राम प्रधान बेरौंचा श्री जयप्रकाश त्रिपाठी के यहां संपन्न हुई। ग्राम प्रधान ने स्वयं उपस्थित होकर कार्यक्रम की सफलता में अहम योगदान दिया और कहा कि गांव की हर महिला और किशोरी को स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता मिले, यह उनकी प्राथमिकता है।

इस अवसर पर चन्द्र देव त्रिपाठी, ग्राम प्रधान जयप्रकाश त्रिपाठी, आनंद मोहन सिंह, भोला सरोज, विवेक भार्गव, अंकित मिश्र,भइया लाल केवट, अरुण द्विवेदी, पवन कुमार पाण्डेय, छोटू द्विवेदी, पुष्पा सरोज और दीपक त्रिपाठी विपिन पाठक मौजूद रहे। वहीं आयोजन में ओएनजीसी संस्था से शिवांक सिंह,राज अभिषेक ने विशेष सहयोग किया।

गांव की महिलाओं और किशोरियों ने इस पहल की सराहना की और कहा कि इस तरह के कार्यक्रम उनके लिए बहुत मददगार साबित होंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्य होते रहेंगे।

इस प्रकार, कौशाम्बी में आयोजित यह कार्यक्रम न केवल जागरूकता फैलाने में सफल रहा बल्कि महिलाओं और किशोरियों को नि:शुल्क संसाधन उपलब्ध कराकर उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव की दिशा में अहम कदम साबित हुआ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!