A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेझारखंड

ग्रामीण केयर फाउंडेशन कोरियाना के द्वारा गरीबों में किया गया कंबल का वितरण

गोड्डा जिला के बसंत राय प्रखंड क्षेत्र के राहा पंचायत के कोरियाना गांव में ग्रामीण केयर फाउंडेशन के द्वारा सैकड़ो असहाय महिला पुरुषों को कंबल का वितरण कार्यक्रम आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ो लाचार और गरीब परिवारों को गर्म कंबल बांटे गए इस पहल का मुख्य उद्देश्य ठंड के मौसम में जरूरतमंद को राहत देना और उनके जीवन में थोड़ी सी गर्मी लाना है इस बढ़ते ठंड में ग्रामीण केयर फाउंडेशन के स्वयंसेवकों केयर फाउंडेशन के मेंबर सद्दाम, दिवाकर कुमार शर्मा , नायर हसन, मोहम्मद मुख्तार, मोहम्मद सरफराज ,नसीम टेलर मोहम्मद सरफराज आलम, अब्दुल अजीज, एजाज ,सद्दाम मोहम्मद शाहरुख ,अब्दुल सत्तार इत्यादि के द्वारा कंबल का वितरण किया गया कंबल वितरण कार्यक्रम में ग्रामीणों की खुशी को देखा गया ग्रामीणों ने बताया कि इस ठंड में सरकार के द्वारा अब तक ठंड से बचाव के लिए कंबल नहीं मिला है जिसके कारण और असहाय एवं गरीब परिवार के व्यक्तियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है और आज हम लोगों को ग्रामीण केयर फाउंडेशन कोरियाना के द्वारा कंबल दिया गया जिससे गरीब परिवार को ठंड से बचने में काफी राहत मिलेगा ग्रामीण केयर फाउंडेशन के सदस्य सद्दाम ने बताया कि इस तरह का कार्यक्रम लगातार जारी रहेगा और टीम शिक्षा से लेकर वृक्षारोपण साफ सफाई जरूरतमंद को जरूरत के अनुसार सहयोग करने में लगातार प्रयासरत रहेगा।
संवाददाता
ओंकार झा
गोड्डा झारखंड

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!