
राज्य सरकार के निर्देशानुसार ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविर 17 सितम्बर से आयोजित होंगे। संशोधित आदेशानुसार शहरी सेवा शिविर 15 सितम्बर के स्थान पर अब 17 सितम्बर से मुख्य अभियान के रूप में आयोजित होंगे। इन शिविरों में वार्डवार एवं पंचायतवार कैंप लगाकर प्राप्त आवेदनों और समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा।
जिला कलेक्टर प्रियंका गोस्वामी ने कहा कि 17 सितम्बर से सेवा पर्व पखवाड़ा भी प्रारंभ हो रहा है, ऐसे में सभी विभाग और शहरी निकाय एवं पंचायतीराज विभाग मिलकर शिविरों को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग करें।
जिला कलेक्टर ने निर्देश दिए कि अभियान से पूर्व आवश्यक तैयारी और तकनीकी सहयोग सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि उपखण्ड अधिकारी स्वयं शिविर में उपस्थित रहें और विभागीय समीक्षा बैठकें आयोजित करें। आवश्यकता पड़ने पर अन्य विभागों के कर्मचारियों एवं तकनीकी अधिकारियों को भी शिविर कार्यों में लगाया जाए। उन्होंने बताया कि शिविरों का संशोधित कार्यक्रम शीघ्र ही जारी कर दिया जाएगा