A2Z सभी खबर सभी जिले की

आगर मालवा में हर्षोल्लास के साथ मना ईद-उल-अज़हा का त्यौहार

मुस्लिम समाज ने ईदगाह पर अदा की मुख्य नमाज देश में अमन चैन की मांगी दुआ

रिपोर्टर:आरिफ खान नियाज़ी

आगर मालवा=देश और दुनिया के साथ आगर मालवा में भी ईद-उल-अज़हा का त्यौहार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जामा मस्जिद के पेश इमाम मौलवी मुबारक साहब के द्वारा सुबह साढ़े आठ बजे ईदगाह पर मुख्य नमाज अदा करवाई गई। नमाज के बाद देश और दुनिया के लिए अमन चैन की दुआ मांगी गई।

नमाज के दौरान पुलिस प्रशासन की रही चाक चौबंद व्यवस्था

ईद- अल-अज़हा का त्यौहार इस्लामी महीने ज़ुलहिज्जा के 10वें दिन और इस्लामी कैलेंडर के 12वें महीने में मनाया जाता है। इस मौके पर ईदगाह या मस्जिदों में विशेष नमाज अदा की जाती है। इस पर्व पर इस्लाम धर्म के लोग साफ-पाक होकर नए कपड़े पहनकर नमाज पढ़ते हैं। और उसके बाद कुर्बानी देते हैं। आज पूरे देश में बकरीद का त्योहार बहुत ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। बकरीद को ईद-उल-अज़हा के नाम से भी जाना जाता है। यह त्योहार त्याग और इंसानियत का प्रतीक माना जाता है।

Related Articles
Show More
Back to top button