A2Z सभी खबर सभी जिले की

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मौजाबाद में 2025 -2026 के दाखिले हुए शुरू शुरू

अखंड भारत संवाददाता करण सिंह लखेरा गुरुग्राम हरियाणा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में सत्र 2025-26 हेतु 'ऑन दा स्पॉट' दाखिला नोटिस हरियाणा राज्य में स्थित सभी राजकीय एंव निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में दाखिले हेतु अंतिम अवसर प्रदान करते हुए रिक्त सीटों के प्रति 'ऑन दा स्पॉट' दाखिला प्रक्रिया 15.09.2025 से 30.09.2025 तक संस्थान स्तर पर आयोजित की जाएगी तथा नए आवेदन दिनांक 13.09.2025 से भरे जा सकते हैं। यह दाखिला नए एंव पुराने आवेदनों की सयुक्त मैरिट के आधार पर संस्थान स्तर पर किया जाएगा तथा इसमें कोई आरक्षण लागू नहीं होगा। प्राथीं जिस संस्थान में दाखिले के इच्छुक है वह उस संस्थान में दिनांक 30-09-2025 को दोपहर 12:00 बजे तक अपना मैरिट कार्ड जमा करवाएंगे तथा अपने सभी मूल प्रमाण पत्रों के साथ व मौके पर दाखिला फीस आनलाइन जमा करवाने हेतु संस्थान में स्वयं उपस्थित होगें। मैरिट कार्ड दाखिला पोर्टल से डाउनलोड किया जा सकता है तथा संस्थानवाईज रिक्त सीटों की संख्या दाखिला पोर्टल पर देखी जा सकती है। सत्र 2025-26 के दाखिले की विवरण पत्रिका में वर्णित अन्य नियम व शर्ते यथावत लागू रहेंगी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मोजाबाद में 1,फिटर 2 मशीनिस्ट दो ब्रेड ऐसी है और कंपनी की सारी सुविधाएं भी मिलेगी कंपनी का नाम शुभरोज आईएमटी मानेसर है l कौशल भवन प्लाट नंबर आईपी- 2 सेक्टर 3 पंचकूला website : www.itiharyana. gov. in Twitter : @Haryana ITIs

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!