A2Z सभी खबर सभी जिले की

प्रकाश भाऊ उइके के आगमन पर समर्थकों में उत्साह, समिति ने जंनसमस्याओं, समाधान और विकास की मांग ”

प्रकाश भाऊ उइके के आगमन पर समर्थकों में उत्साह, समिति ने जंनसमस्याओं, समाधान और विकास की मांग ”

संवाददाता धनंजय जोशी

जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुर्णा:- पूर्व न्यायाधीश एवं राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के वरिष्ठ सलाहकार तथा भारतीय आदिम जाति सेवक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री प्रकाश भाऊ उइके जी के नगर आगमन पर समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिला। उनके आगमन पर जिला कार्यालय में बड़ी संख्या में समर्थक और आमजन उपस्थित रहे, जहां क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर लोगों ने सीधे संवाद किया।
इस दौरान प्रकाश भाऊ हेल्प ग्रुप के समस्त सदस्य भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में नगर की प्रसिद्ध धार्मिक सामाजिक संस्था विशाल जामसांवली पदयात्रा समिति द्वारा भव्य स्वागत किया गया। समिति ने उन्हें पीला गमछा पहनाकर पुष्पगुच्छ भेंट किया तथा मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम, माता जानकी, भैया लक्ष्मण एवं वीर हनुमान जी की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया।


इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष मनोज गुडधे ने प्रकाश भाऊ उइके से मुलाकात कर महत्वपूर्ण मांगें रखीं। उन्होंने राजना जोड़ से बजाज जोड़ तक फोर लेन सड़क निर्माण को गति देने तथा जिला मुख्यालय के हाईवे मार्ग से आंतरिक मार्गों—अमरावरी मार्ग, नागपुर मार्ग और भोपाल मार्ग पर हाई मास्ट लाइट टावर लगाने की मांग की।

Related Articles

समिति का कहना है कि इन कार्यों से न केवल पांढुर्णा की जनता को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि जाम सांवली दर्शन के लिए आने वाले हजारों श्रद्धालुओं को भी राहत मिलेगी।
इस पर प्रकाश भाऊ उइके ने आश्वासन दिया कि वे जल्द ही संबंधित विभागों के अधिकारियों से चर्चा कर इन मांगों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाएंगे और भक्तों की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!