A2Z सभी खबर सभी जिले की

नेशनल लोक अदालत में 536 प्रकरणों का निराकरण : 912 पक्षकार लाभान्वित



रिपोर्टर : दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। शनिवार को जिला सत्र न्यायाधीश संजीव अग्रवाल के मार्गदर्शन में तहसील न्यायालय परिसर में नेशनल लोक अदालत 6 का आयोजन किया। इस अवसर पर कुल सात खंडपीठ का गठन में किया गया। आयोजित इस लोक अदालत में नगर पालिका, बैंक और बिजली कंपनी द्वारा सैकड़ों या प्रकरणों को प्री-लिटिगेशन स्तर पर राजीनामा के आधार पर रखा गया। लोक अदालत के माध्यम से कुल 536 प्रकरणों का निराकरण करते हुए 912 पक्षकारों को लाभान्वित किया। इसमें 2,70,45,559 की वसूली की गई। इसमें नगर पालिका द्वारा 9,62,986, बैंक द्वारा 2,54,32,573, और बिजली कंपनी द्वारा 6,61,469 वसूले गए। विद्युत चोरी के मामलों में शासन द्वारा 30% छूट भी प्रदान की गई। एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल के अंतर्गत 45 प्रकरणों में 10,94,100 का अवार्ड पारित हुआ। जिससे 151 पक्षकार लाभान्वित हुए। वहीं चेक बाउंस (धारा 138) के 58 प्रकरणों के निराकरण से 82,45,906 की वसूली की गई। बिजली कंपनी से संबंधित 69 मामलों में 138 पक्षकार लाभान्वित हुए। लोक अदालत के दौरान विभिन्न न्यायालयों के 220 लंबित आपराधिक व सिविल प्रकरणों का एक ही दिन में राजीनामा के आधार पर निराकरण करते हुए 1,95,98,375 की वसूली कर 560 पक्षकारों को लाभ पहुंचाया गया। लोक अदालत का शुभारंभ जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेंद्र देवड़ा ने किया। इस अवसर पर न्यायाधीश लोकेंद्र सिंह, अमित भूरिया, नरेंद्र भंडारी, अभिषेक सोनी, कृष्णा बोहरा एवं रूही एजाज मेव उपस्थित रहे। साथ ही अभिभाषक संघ अध्यक्ष युसूफ खान, नगर पालिका, विद्युत विभाग, विभिन्न बैंकों के अधिकारी-कर्मचारी एवं अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!