A2Z सभी खबर सभी जिले की

प्रति बूँद अधिक उत्पादन विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम

कम पानी व कम लागत से अधिक फसल उत्पादन प्राप्त करने हेतु किया गया प्रेरित

प्रति बूँद अधिक उत्पादन विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम

कम पानी व कम लागत से अधिक फसल उत्पादन प्राप्त करने हेतु किया गया प्रेरित

‎सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली अंतर्गत टपकन सिंचाई, फव्वारा सिंचाई, पोर्टेबल स्प्रिंकलर से संबंधित अहम जानकारियां दी गई

‎जहानाबाद/रणजीत कुमार। जिला उद्यान कार्यालय के द्वारा संयुक्त कृषि भवन काको रोड के सभागार में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना अंतर्गत प्रति बूँद अधिक उत्पादन विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  इस कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ जिला उद्यान पदाधिकारी- रूपेश कुमार अग्रवाल, सहायक निदेशक, पौधा संरक्षण- मो. जावेद आलम एवं सहायक निदेशक (शस्य) प्रक्षेत्र- राम लखन ठाकुर के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। मौके पर सहायक निदेशक (शस्य) बीज उत्पादन एवं सहायक निदेशक (शस्य) बीज विश्लेषण उपस्थित थे।  प्रशिक्षण देने का कार्य प्रगति पाइप कंपनी के एरिया सेल्स मैनेजर-श्री रंजीत सिंह के द्वारा किया गया। उन्होंने सूक्ष्म सिंचाई से होने वाले लाभ, प्रणाली के उपयोग के तरीके, प्रणाली के प्रकार, उनका रख-रखाव आदि के बारे विस्तृत जानकारी दी। सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली अंतर्गत विभिन्न अव्यव यथा- टपकन सिंचाई, फव्वारा सिंचाई, पोर्टेबल स्प्रिंकलर के बारे में बताया। कम पानी व कम लागत से अधिक फसल उत्पादन प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम में किसानों को कंपनी प्रतिनिधि द्वारा लाए डेमो को कृषकों को दिखाकर प्रणाली के बारे में पूर्ण जानकारी दी गई। मौके पर किसानों में गौरव कुमार, जयविन्द कुमार, महेश भगत, अनीश कुमार, जगदीश सिंह, करीना कुमारी, लालदेव सिंह, निरंजन कुमार, राजीव दास सहित काफी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

Related Articles

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!