A2Z सभी खबर सभी जिले की

शासकीय शराब दुकान से हो रही परेशानी

शासकीय शराब दुकान पर हुडदंग : मौके पर पहुंची पुलिस

बस स्टैंड पर आए दिन शराब दुकान के बहार शराबियों में हो रहा विवाद

रिपोर्टर : दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार ।। एक तरफ नशा मुक्ति अभियान संपूर्ण मध्य प्रदेश में शासन से लगाकर प्रशासन द्वारा जोर-शोर से चलाया गया जिसमें समाज के लोगों में जागरूकता लाना। इसको लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा गांव-गांव, शहर शहर, नगर नगर अभियान चलाकर संदेश दिया गया कि नशा हमारे जीवन के लिए प्राण नाशक है। नशे से घर परिवार बर्बाद हो रहे हैं। युवा वर्ग नशे की लत में बढ़ता जा रहा है वहीं दूसरी और नशा करने के बाद आए दिन विवाद, झगड़ा, हुड़दंग जैसी घटनाएं सामने आ रही है। जब जब कोई धार्मिक त्यौहार होता है तब मनावर बस स्टैंड पर शराब पिकर ऐसी घटनाएं होना आम बात हो गई हैं।

Related Articles

शराब की बोतले फेकी जाती है सड़कों पर स्थानीय बस स्टैंड के अन्दर स्थित शासकीय शराब दुकान होने से यहां शराब पिकर ऐसी घटनाएं आए दिन होती रहती हैं। अगर बस स्टैंड से शराब दुकान हटाई जाए तो घटनाएं नहीं होगी पुर्व में शराब दुकान के बहार शराबियों द्वारा हुडदंग करने एवं शराब के नशे में धुत होकर आपस में भिड़ गए। मारपीट के दौरान शराब की बोतले सड़कों पर फेंक की गई। जिसके कारण काफी देर तक विवाद चला रहा। विवाद बढ़ता देख आसपास के निवासियों ने मनावर पुलिस को सूचना दी एवं मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शराबियों को मौके से भगाने के लिए लठ चलाकर मामले को शांत किया।

बस स्टैंड पर शराब दुकान नगर के बस स्टैंड पर स्थित शराब दुकान पर 10-20 कदम दूरी पर बसों का जमावड़ा रहता है। बस स्टैंड पर रोजाना करीब 100 से 150 बसों का आवागमन होने के साथ-साथ भारी संख्या में महिला, युवती सहित आम जन यात्रा करने पहुंचते हैं। ऐसी स्थिति में बस स्टैंड पर संचालित शासकीय दुकान से शराब खरीद कर दुकान के आस पास या दुकान के बहार शराबियों द्वारा शराब पीकर हुडदंग की घटनाएं कई बार घट चुकी है उसके बाद भी आबकारी विभाग एवं पुलिस प्रशासन अनदेखी कर रहा है। जो कि चिंता का विषय है।

बिना बिल बेची जा रही शराब शासन की गाइड लाइन के तहत ठेकेदारों को शासन के नियमानुसार शराब बेचने का प्रावधान है लेकिन ठेकेदार अपनी मनमर्जी से दुकान चला रहा है। शराब दुकान पर खरीदने वालों को शराब का बिल नहीं दिया जाता वहीं दूसरी और अपनी मनमर्जी से डायरी वालों को शराब सप्लाई की जा रही है। ग्रामीण अंचलों में रात के अंधेरे में शराब का अवैध परिवहन बड़ी मात्रा में हो रहा है लेकिन जिम्मेदार मौन रहकर अवैध शराब कारोबार को बढ़ावा दे रहे है।

बस स्टैंड से हटाकर अन्यत्र करने की मांग स्थानीय बस स्टैंड से शासकीय शराब दुकान को हटाकर अन्यत्र करने की मांग जनता द्वारा शासन प्रशासन से कई बार की गई लेकिन इस और ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिसके कारण शराब दुकान के बाहर विवाद बढ़ता जा रहा है। यदि समय रहते शासन एवं प्रशासन द्वारा बस स्टैंड की मुख्य जगह जहां दिन भर हजारों महिला पुरुष युवक युवतियां बस के इंतजार में खड़े रहते हैं ऐसी स्थिति में शराब दुकान आम लोगों के लिए मुसीबत है। प्रेस क्लब अध्यक्ष पत्रकार अनिल जैन ने जिला कलेक्टर धार प्रियंक मिश्र से मांग की गई की बस स्टैंड से दुकान हटाकर अन्यत्र की जाए जिससे आम लोगों को राहत मिले।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!