A2Z सभी खबर सभी जिले की

ब्रज दर्शन को बागेश्वर धाम व पश्चिम बंगाल से आये सैकड़ों भक्तगण

ब्रज दर्शन को बागेश्वर धाम व पश्चिम बंगाल से आये सैकड़ों भक्तगण

रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कामां 9783029649

कामां डीग जिले के कस्वा कामां में ब्रज दर्शन करते हुए सैकड़ों कृष्ण धर्मावलंबी तीर्थराज विमलकुण्ड पर आये। सैकड़ों श्रद्धालुओं का कारवां राधे राधे क़े जयकारों क़े साथ तीर्थराज विमलकुण्ड पर पहुंचा। श्राद्ध पक्ष में ब्रज चौरासी कोस दर्शन करने श्रद्धालु बड़ी संख्या में आ रहे हैं जो धार्मिक तीर्थों व मंदिरों आदि के दर्शन ,पूजन ,स्नान आदि कर पुण्यफल प्राप्त करते हैं।
मन्दिर विमल बिहारी क़े सेवाअधिकारी संजय लवानिया ने माहात्म्य सुनाते हुए बताया कि काम्यवन ब्रज के बारह वनों में से एक उत्तम वन है। काम्यवन के आस-पास के क्षेत्र में तुलसी जी की प्रचुरता के कारण इसे आदिवृन्दावन भी कहा जाता है।
विमलकुण्ड के दर्शन सौभाग्यशाली लोगों को ही मिलते हैं। जिन पर राधारानी की कृपा हो वही यहां आ पाता है। भक्ति और मोक्ष की कामना रखने वालों के लिए इन कुंडों में स्नान,दर्शन व आचमन करना उत्तम फलदायी माना जाता है। कृष्ण धर्मावलंबियों ने विमल बिहारी ,विमल देवी ,सिद्धबाबा ,मुरली मनोहर ,साक्षी गोपाल ,जगन्नाथ जी ,दाऊजी ,लक्ष्मण जी ,विश्वकर्मा ,गिर्राज जी सहित सभी मन्दिरों के दर्शन व पूजन कर तीर्थराज क़े स्नान ,आचमन व परिक्रमा की।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!