A2Z सभी खबर सभी जिले की

अहंकार, ईर्ष्या, घृणा, लोभ मुक्त मनुष्य को ही ईश्वर की कृपा प्राप्त होती है- रामकुमार व्यास

 

अहंकार, ईर्ष्या, घृणा, लोभ मुक्त मनुष्य को ही ईश्वर की कृपा प्राप्त होती है- रामकुमार व्यास

रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कामां 9783029649

कामां डीग जिले के कस्वा कामां कामवन स्थित तीर्थराज विमल कुंड पर चल रही श्रीमद्भागवत सप्ताह में भगवान वामन अवतार का आज प्रसंग सुनाया गया !
तीर्थराज विमलकुण्ड विराजित मदनगोपाल सिद्धबाबा मन्दिर पर आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा क़े तीसरे दिन कथा व्यास रामकुमार व्यास श्रीधाम बरसाना ने
भगवान वामन अवतार का प्रसंग सुनाया। कथा वाचक पण्डित रामकुमार ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा सुनने से मनुष्य के कई जन्मों के पापों का क्षय हो जाता है। हमें भागवत कथा सुनने के साथ साथ उसकी शिक्षाओं पर भी अमल करना चाहिए। वामन अवतार के रूप में भगवान विष्णु ने राजा बलि को यह शिक्षा दी कि दंभ तथा अहंकार से जीवन में कुछ भी हासिल नहीं होता है। यह धन संपदा क्षण भंगुर होती है। इसलिए इस जीवन में परोपकार करों।
उन्होंने कहा कि अहंकार, गर्व, घृणा और ईर्ष्या से मुक्त होने पर ही मनुष्य को ईश्वर की कृपा प्राप्त होती है। ईर्ष्यालु व्यक्ति अपने जीवन में कभी तरक्की नहीं कर सकता। ऐसे व्यक्तियों को भगवान सूर्य, वायु, नदियों, बादलों व वृक्षों इत्यादि से प्रेरणा लेनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि यदि अपना उद्धार करना चाहते हो तो परोपकार में अपना जीवन लगाओ, जिससे तुम्हारा कल्याण होगा। कथा के बीच में वामन भगवान की आकर्षक झांकी दिखाई गई और सुनाए गए भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। कथा के प्रारंभ में श्री भागवत भगवान का पूजन कर बाबा मोहनदास व राधापद दास ने आरती उतारी। कथा श्रवण करने के लिए आस -पास के महिला व पुरुषों की भारी भीड़ उमड़ रही है ।
इस अवसर पर महन्त मोहनदास ,राधापद दास सेवायत संजय लवानिया ,विक्रम लवानिया सागर ,साकेत ,आशीष ,गोपाल शास्त्री ,पिंकी शर्मा ,मीनाकुमारी ,गोपाल प्यारे ,अशोक शर्मा सहित सैकड़ों भक्तजन मौजूद रहे।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!