A2Z सभी खबर सभी जिले की

भीषण सड़क हादसा

कार से टकराई बस, एक की मौत परिजन बेहाल

कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के अंगदपुर में डबल स्लीपर बस अनियंत्रित कार से जा टकराई इससे कार सवार भांजे की जान चली गई जबकि मामा गंभीर रूप से घायल हो  गए  उसको सीएचसी से गंभीर हालत में कानपुर रेफर किया गया मंगलवार को फाइव स्टार बस रसूलाबाद के अंगदपुर से सवारी लेकर दिल्ली जा रही थी सामने से आ रही कार अचानक से अनंत्रित हो गई और सीधे बस से जा टकराई बस में 30 लोग सवार थे तो वही कार में दो लोग थे इससे यात्रियों में खलबली मच गई दुर्घटना के बाद बस का चालक और क्लीनर मौके से फरार हो गए कर सवार कल्याणपुर कानपुर निवासी अजय उनके गुजैनी निवासी मामा विजय गंभीर रूप से घायल हो गए उनको पुलिस की मदद से राहगीरों ने सीएचसी रसूलाबाद पहुंचाया जहां डॉक्टर एन चंद्रा ने घायलों की हालत गंभीर देख होने कानपुर रेफर कर दिया अजय की कुछ देर बाद जान चली गई रसूलाबाद थाना प्रभारी हरमीत सिंह ने बताया कि तहरीर पर मुकदमा होगा

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!