A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर 

झोपड़ी से खट – खट के साथ आती थी अजीब आवाजें , अंदर देख कर चकराया पुलिस का माथा

सिद्धार्थ नगर।त्रिलोकपुर पुलिस थाना क्षेत्र के द्वारा संयुक्त कार्यवाही में अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया.।पुलिस ने बताया कि मुखबिर ने खबर दी थी कि गांव के बाहर खेत के बीचो-बीच एक झोपड़ी है, जिसमें खट-पट के साथ-साथ अजीब आवाजें आती है. मुखबिर की सूचना पर पुलिस तत्काल सक्रिय हुई और त्रिलोकपुर थाना की पुलिस टीम छिपते-छिपाते गांव के बाहर बनी झोपड़ी के पास पहुंची और झोपड़ी की घेराबंदी की जब पुलिस झोपड़ी के अंदर पहुंची तो अवैध शस्त्रों का निर्माण चल रहा था।इतने में पुलिस वालों को देखकर अन्दर काम कर रहा व्यक्ति झोपड़ी से निकलकर भागने का प्रयास करने लगा जिसे पुलिस की टीम ने दौड़ाकर पकड़ लिया. पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम सलीम पुत्र वसीम निवासी जबजौवा थाना डुमरियागंज जनपद सिद्धार्थनगर बताया. जिसके संबंध में थाना त्रिलोकपुर में आर्म्स एक्ट का अभियोग मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।

सिद्धार्थनगर पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी सलीम के ऊपर कई प्रकार के मुकदमें दर्ज है. इसके ऊपर एनएसए भी लग चुका है, गैंगगेस्टर भी लगा है। अभियुक्त के पास से 11 तमंचे बरामद हुए है साथ ही साथ भरी मात्रा में तमंचा बनाने की सामग्री भी मिली है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव में इन तमंचो को बेचेगा अभियुक्त को हिरासत में ले लिया गया है और पूछताछ चल रही है जांच कर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!