

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
मौदहा हमीरपुर। पिता द्वारा अर्जित और सुरक्षित चल अचल सम्पत्ति को सौतेला भाई साजिश के तहत हडपने की कोशिश कर रहा है तथा सम्पत्ति के लालच में पिता की हत्या की जा सकती है। उक्त मामले को लेकर निष्पक्ष जांच, सम्पत्ति हस्तानांत्रण पर रोक सहित न्याय की मांग करते हुए मुख्यमंत्री सहित अन्य अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है।
मुख्यमंत्री सहित अन्य आला अधिकारियों से लगाई जांच की गुहार
कस्बे के मोहल्ला हैदरिया निवासी कदीर खान पुत्र मजीद खान ने प्रदेश के मुखिया सहित अन्य उच्च अधिकारियों को पंजीकृत डाक से पत्र भेजकर बताया कि उसके पिता की दो पत्नियों से दो पुत्र एक वह और एक सौतेला भाई गुलाम मुस्तफा उर्फ़ जुम्मन पठान है। जबकि वृद्ध पिता की उम्र नब्बे साल होने के कारण उनका मानसिक संतुलन सही नहीं है। जबकि पिता के नाम साठ बीघा खेतिहर जमीन, दो मकान, दो प्लाट और एक ट्रक हैं जिसमे से पिता ने दस बीघा जमीन सौतेले भाई जुम्मन को और उसको चार बीघा जमीन एक मकान और एक पशुबाडा दिया है।
शिकायत कर्ता का कहना है कि उसका सौतेला भाई जुम्मन उसके पिता का मानसिक संतुलन सही न होने का फायदा उठाकर चोरी व बेईमानी की नीयत से शेष चल अचल सम्पत्ति को अपने नाम कराकर उसके पिता की हत्या भी कर सकता है। शिकायत कर्ता ने उक्त मामले को लेकर पिता द्वारा किए गए इकरार बय, बैनामा, रजिस्ट्री या नोटरी पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाकर जांच उपरांत कार्यवाही की मांग की है।