A2Z सभी खबर सभी जिले की

यमुना का जलस्तर बढ़ने के कारण प्रसासन अलर्ट

खैर टप्पल

यमुना का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन अलर्ट।

Aligarh News:-हथिनी कुंड (ताजेवाला) बैराज, हरियाणा से 3.29 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद यमुना नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। इससे खैर तहसील के टप्पल क्षेत्र के ग्राम महाराजगढ़, शेरपुर, उटासनी खादर, रामगढ़ी व पखोदना के प्रभावित होने की आशंका है।

अलीगढ जिलाधिकारी आईएएस संजीव रंजन के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी प्रमोद कुमार, उपजिलाधिकारी खैर शिशिर सिंह व नायब तहसीलदार प्रियंका शर्मा ने संभावित बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा कर राहत तैयारियों का जायजा लिया। टप्पल मंडी में आयोजित बैठक भी की। जिस में स्वास्थ्य, सिंचाई, पीडब्ल्यूडी, पशुपालन सहित सभी विभागों के अधिकारी, ग्राम प्रधान व समाजसेवी संगठन मौजूद रहे।

Related Articles

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!