*आम आदमी पार्टी मंडला ने सेवा और संकल्प के साथ मनाया अरविंद केजरीवाल का जन्मदिवस* 


दिनांक 16 अगस्त 2025 को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक श्री अरविंद केजरीवाल के जन्मदिवस के अवसर पर मंडला इकाई के द्वारा विभिन्न कार्यक्रम किए गए। आम आदमी पार्टी मंडला के जिला अध्यक्ष पंकज सोनी के द्वारा बताया गया कि आम आदमी पार्टी मंडला के द्वारा रानी अवंती बाई जी के जन्मदिवस के अवसर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि।इसके पश्चात श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर यादव समाज के द्वारा निकाली गई रैली का स्वागत एवं संपूर्ण रैली पर फल वितरण किया गया।
फिर जिले के सरकारी अस्पताल के संपूर्ण वार्डो में फल वितरण किया गया।
जिले अस्पताल में फल वितरण के दौरान एक महिला जिनकी बेटी को सिकल सेल की बीमारी है, साथ ही वो गर्भवती है। उनको तत्काल ब्लड की जरूरत थी। लेकिन वो ब्लड की व्यवस्था के लिए 3 दिन से परेशान थी। इस दौरान उस महिला ने बहुत ही उम्मीद से आम आदमी पार्टी मंडला से कहा।इस गंभीर स्थिति को देखकर आम आदमी पार्टी मंडला ने तत्काल ब्लड की व्यवस्था करवाई। महिला ने आम आदमी पार्टी का बहुत बहुत धन्यवाद दिया।
और अंत में आम आदमी पार्टी मंडला के द्वारा महिष्मति घाट पर महाआरती करवाई गई।
अस्पताल में फल वितरण के पश्चात अस्पताल का भ्रमण किया गया। पाया गया कि जिले में 10 लाख के लाख के लगभग जनसंख्या होने के बावजूद जिले के ब्लड बैंक में 1 यूनिट भी ब्लड नहीं है। यह बहुत निराशा की बात है। यह निर्णय लिया गया कि,जल्द ही आम आदमी पार्टी मंडला रक्तदान शिविर का आयोजन करेगी। ताकि जरूरत मंद व्यक्तियों को रक्त की कमी से भटकना न पड़े।
इस दौरान जिला अध्यक्ष पंकज सोनी,जिला उपाध्यक्ष मुकेश कछवाहा,जिला उपाध्यक्ष हितेंद्र सिंह, जिला सचिव अशोक पांडेय,जिला सहसचिव दुर्गेश उईके, जिला कार्यालय प्रभारी नितिन झरिया, विधानसभा प्रभारी शिशु सिंधु भलावी और अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




